Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

ई-केवाईसी की समय-सीमा में राहत 31 दिसम्बर तक मिलेगा अंतिम अवसर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शासन स्तर पर जारी नवीन निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त राशन कार्ड धारकों को एक बार फिर राहत प्रदान की गयी है। राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 दिसम्बर 2025 कर दिया गया है। पूर्व में यह तिथि 15 दिसम्बर 2025 निर्धारित थी। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय सीमा तक अनेक पात्र लाभार्थी विभिन्न कारणों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सके थे। आम उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है,ताकि कोई भी पात्र परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अब तक अपने राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं करायी है,वे बिना विलंब अपने संबंधित अथवा नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के माध्यम से सत्यापन अवश्य करा लें। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण न होने की स्थिति में राशन कार्ड निष्क्रिय किए जा सकते हैं,जिससे भविष्य में सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने जनपद के सभी पात्र राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे समय रहते ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराकर शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करें।

Check Also
Close