Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

विधवा महिला को आर्थिक संकट से मिली राहत

  • महापौर, पार्षद और बैंक प्रबंधक के संयुक्त प्रयास लाए रंग

रूद्रपुर। महापौर, पार्षद और बैंक प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से एक जरूरतमंद विधवा महिला को लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक संकट से राहत मिल गई। जरूरी दस्तावेजों के अभाव में बैंक से लगभग दस लाख रुपये के देयकों का भुगतान अटका हुआ था, लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब महिला को यह राशि प्राप्त हो गई है।

दरअसल परिवहन निगम में कार्यरत इंदिरा कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह का करीब एक वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी निर्मला सिंह उनकी इकलौती वारिस रह गईं। पति की मृत्यु के बाद उन्हें नौकरी से संबंधित देयकों का भुगतान मिलना था, लेकिन बैंक खाता न होने और आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित केवाईसी से जुड़े दस्तावेजों के अभाव में भुगतान संभव नहीं हो पा रहा था। आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण महिला का नया बैंक खाता भी नहीं खुल पा रहा था।

निर्मला सिंह ने कई बैंकों के चक्कर लगाए, लेकिन हर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पति के निधन के बाद आर्थिक तंगी के चलते उन्हें जीवन यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया था।

मामला जब वार्ड 12 की पार्षद महेंद्री शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी महापौर विकास शर्मा को दी। इसके साथ ही उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, सिडकुल पंतनगर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार झरवाल से भी महिला की सहायता करने का अनुरोध किया। महापौर विकास शर्मा ने भी व्यक्तिगत रूप से बैंक प्रबंधक से संपर्क कर मामले की संवेदनशीलता से अवगत कराया और महिला को हरसंभव मदद दिलाने का आग्रह किया।

महापौर और पार्षद द्वारा महिला के निवास की पुष्टि करते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक प्रबंधक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी साझा की। इसके बाद महिला के आवासीय पते का सत्यापन कराया गया और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर बैंक खाता खोला गया। बैंक खाता खुलते ही महिला के खाते में पति की नौकरी से संबंधित देयकों के रूप में करीब दस लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है। इस राशि के मिलने से लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रही निर्मला सिंह को बड़ी राहत मिली है।

सोमवार को निर्मला सिंह नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्षद महेंद्री शर्मा और बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार झरवाल का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से उन्हें कठिन समय में नई उम्मीद मिली है।

Check Also
Close