Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देवप्रयाग क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात-91.01 लाख की लागत से बनेगा सयूटा-अमिल्डा मोटर मार्ग


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं के अंतर्गत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत सिगोली-चैण्डी मोटर मार्ग से सयूटा-अमिल्डा तक प्रस्तावित मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। योर मोटर मार्ग 91.01 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा,जिसकी कुल लंबाई 2.50 किलोमीटर होगी। मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी,साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि और आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क,बिजली,पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना ही सशक्त उत्तराखंड की नींव है। यह मार्ग वर्षों से स्थानीय जनता की मांग थी,जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग के निर्माण से सयूटा-अमिल्डा एवं आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार,जिला मंत्री प्रमोद चंद्र,नरेंद्र रावत,गोविंद चौहान मंत्री,संयोजक बुद्धि नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्म सिंह,प्रधान सुषमा देवी,कमलजीत क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा अभिषेक सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योर सड़क क्षेत्र के लिए जीवन रेखा सिद्ध होगी और लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्याओं का समाधान करेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया गया। शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित जनसमूह में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

Check Also
Close