Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

भाजपा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ उत्तराखंड क्रांति दल की ली सदस्यता

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज एक विशाल बैठक आयोजित की गई,इस दौरान पार्टी की रीति नीति आगमी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पहुंचे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत,पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों भाजपा कांग्रेस की सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया है,जिसका नतीजा है कि आज पहाड़ खाली हो रहे है,युवाओं के लिए रोजगार नहीं है,स्वास्थ्य सुविधाओं के बुरे हाल,उत्तराखंड राज्य जिस सोच के साथ बनाया गया,वो सोच ओर सपने आज भी अधूरे है। पूर्व प्रमुख एवं पार्टी उपाध्यक्ष विजयंत निजवाला एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र भट्ट ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता को पिछले 25 वर्षों का जवाब दोनों राष्ट्रीय दलों से मांगना है। युवा नेता अरुण नेगी एवं चंद्रमोहन चौहान ने कहा कि आज राज्य बनने के बाद मूल निवास की व्यवस्था समाप्त हो गई है,पहाड़ी राज्य की जमीनों पर बाहरी माफियों की नजर है,इन सब से बचना है तो उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूती से आगे बढ़ाना ही होगा। ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर पंवार,वरिष्ठ नेता चिरंजीवी पुंडीर,रवि बलूनी ने कहा कि देवप्रयाग से ही परिवर्तन की शुरुआत हो गई है,आज सैकड़ों लोगों द्वारा भाजपा कांग्रेस को छोड़ के आना इस बात को दर्शाता है कि राष्ट्रीय दलों से जनता बुरी तरह परेशान हो गई है। इस मौके पर सुनील पोखरियाल को देवप्रयाग विधानसभा का युवा अध्यक्ष चुना गया। पार्टी में शामिल होने वालों में शूरवीर सिंह जयाडा,जगत सिंह नेगी,सचिन,रोहित,सौरव भंडारी,सतेंद्र नेगी,राजा बंगवाल,रमेश सिंह,हरदेव सिंह एवं 150 अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान पार्टी के युवा नेता अचल नेगी,प्रीतम पटवाल,जसपाल सिंह,अर्जुन सिंह,लक्ष्मण नेगी,अर्जुन नेगी,शक्ति हटवाल,मलेथा की प्रधान रश्मि रावत,महिला अध्यक्ष हिमानी नेगी एवं सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close