Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

देहरादून ,भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का 25 दिसंबर को जन्म शताब्दी है हम सभी जानते हैं कि अटल बिहारी वाजपेई जी दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने भारत को 21वीं सदी में अग्रसर किया उनके सुशासन की विरासत में पोखरण द्वितीय परियोजना कारगिल युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं उनकी विरासत को सम्मान देने और नागरिकों को प्रेरित करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। जो की 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भावपूर्ण संदेश में लिखा है कि 25 दिसंबर का दिन भारतीय राजनीति एवं भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है आज पूरा देश अपने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को उसे आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है जिन्होंने अपनी सौम्यता सहजता और सहृदय से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई है। हमने कार्यक्रम के लिए जिला स्तर मंडल स्तर एवं मोर्चा के स्तर पर टोलिया बना दी हैं 24 दिसंबर को भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की स्मृति में सभी प्रतिमाओं एवं स्मारकों की सफाई एवं रखरखाव किया जाएगा 24 दिसंबर शाम को अटल जी की प्रतिमा एवं चित्र के सामने दीप प्रज्वलन किया जाएगा साथ ही सभी कार्यों पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी के द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज हित में काम कर रही है अटल जी की राजनीतिक यात्रा एवं सुशासन में देश का चौहमुखी विकास हुआ है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अटल जी को अपना आदर्श मानकर समाज हित में लगातार सेवा भाव से कार्य कर रहा है देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल जी की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं जो सपना अटल जी ने देखा था आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह सपना साकार कर रहे हैं हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी को हर्ष उल्लास के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ लेकर मनाएंगे।

कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा कोउ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी अनिल गोयल पुनीत मित्तल दर्जाधारी मंत्री डॉ देवेंद्र भशीन श्रीमती विनोद उनियाल श्याम अग्रवाल महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल राजेश कंबोज संध्या थापा ओम कक्कड़ महानगर महामंत्री विजेंद्र सपलियाल मंत्री मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल अक्षत जैन संदीप बिजलवान महिपाल मनोज पटेल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।

Check Also
Close