Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी श्रीनगर में ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स (ज्ञान) पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के गणित विभाग द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए डेटा-आधारित चिंतन,मॉडलिंग एवं सांख्यिकीय निष्कर्षण (GIAN–2412089) शीर्षक से पांच दिवसीय ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स (GIAN) पाठ्यक्रम का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठित GIAN पाठ्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए लगभग 6.6 लाख रुपए के अनुदान से 23 से 27 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा,जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देना तथा भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता से जोड़ना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.के.के.शुक्ल निदेशक एमएएनआईटी भोपाल एवं एनआईटी उत्तराखंड रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि एवं विदेशी विशेषज्ञ के रूप में डॉ.अनुज मुबायी,फैकल्टी,साउथ माउंटेन कम्युनिटी कॉलेज,फीनिक्स अमेरिका तथा फेलो-इन-रेजिडेंस,इंटरकॉलेजिएट बायोमैथमेटिक्स एलायंस अमेरिका उपस्थित रहे। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रो.के.के.शुक्ल ने गणित विभाग को इस महत्वपूर्ण एवं सम-सामयिक पाठ्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डेटा-आधारित अनुसंधान,गणितीय मॉडलिंग और सांख्यिकीय विश्लेषण आज वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विदेशी विशेषज्ञ का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम संस्थान की अकादमिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करते हैं। विदेशी विशेषज्ञ डॉ.अनुज मुबायी ने अपने संबोधन में पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को गणितीय मॉडलिंग,सांख्यिकीय महामारी विज्ञान,डेटा एनालिटिक्स,कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक उपकरणों से परिचित कराएगा। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में संक्रामक रोग संचरण मॉडलिंग,स्वास्थ्य भार आकलन,स्थानिक एवं सामाजिक महामारी विज्ञान,होस्ट-पैथोजन अंतःक्रियाएं,स्वास्थ्य अर्थशास्त्र एवं निर्णय-निर्माण ढांचे जैसे विषयों को शामिल किया गया है। गणित विभाग में एनआईटी उत्तराखंड की ओर से प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ.धर्मेंद्र त्रिपाठी ने पोस्ट-कोविड-19 युग में इस पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों को समझने,उनके प्रबंधन और न्यूनीकरण में डेटा,गणितीय मॉडलिंग और सांख्यिकीय निष्कर्षण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। सह पाठ्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ.शशांक भातरा ने स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पाठ्यक्रम के लिए देशभर के आईआईटी,एनआईटी,केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों एवं निजी विश्वविद्यालयों से कुल 63 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पाठ्यक्रम ज्ञान-विनिमय अंतःविषयक सहयोग और अनुसंधान क्षमता निर्माण के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा तथा प्रतिभागियों को वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी जटिल समस्याओं के समाधान हेतु डेटा-आधारित सोच अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही प्रतिभागियों को श्रीनगर गढ़वाल की प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक समृद्ध शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान संस्थान के कुलसचिव हरि मौल आजाद,डीन योजना एवं विकास डॉ.विवेक श्रीवास्तव,गणित विभाग के डॉ.डी.बी.सिंह सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य उपस्थि रहे ।

Check Also
Close