Friday 08/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
दो किश्तें बकाया होने पर फाइनेंस कंपनी पर वाहन कब्जाने का आरोप, कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन रुद्रपुर। खेड़ा निवासी युवा व्यापारी इरफान अली ने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इरफान अली के अनुसार उन्होंने लगभग दो वर्ष पूर्व कंपनी से डिजायर कार फाइनेंस करवाई थी। पिछले दिनों उनके बेटे को स्पाइनल कॉर्ड से संबंधित गंभीर बीमारी होने के कारण उपचार में करीब 15 लाख रुपये खर्च हो गए, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और वाहन की दो किश्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं।आरोप है कि 3 मई को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने हरिद्वार में वाहन को रोककर उसमें सवार यात्रियों को बीच रास्ते उतार दिया तथा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब इरफान अली रुद्रपुर स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की, तो कंपनी कर्मचारियों द्वारा दूसरी गाड़ी, जिसे कंपनी ने नहीं रोका था, उसकी भी किश्तों का हिसाब जोड़ते हुए अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने की बात कही गई।इरफान अली का कहना है कि उन्होंने बकाया दो किश्तें जमा करने की बात कही, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया। इसके विरोध में सोमवार को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ढोल बजाकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।मामले की गंभीरता को देखते हुए आवास विकास चौकी पुलिस एवं एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस प्रशासन द्वारा चोलामंडलम कंपनी के रीजनल मैनेजर शिवराज ब्रिज से फोन पर वार्ता कराई गई, जिसमें बुधवार सुबह मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।धरना-प्रदर्शन में मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, सौरभ राज बेहड़, परवेज कुरेशी, उमर अली, मोनिका ढाली, मोहम्मद अशफाक अंसारी, रणजीत सिंह राणा, अनंत बिश्नोई, मारूफ, रेहान, ताहिर, हैरी पन्नू, समप्रीत ग्रोवर, गौरव कुमार, गोविंद सिंह, सरजू सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।रीजनल पार्टी ने भाजपा को बादाम भेजकर याद दिलाया लोकायुक्त का वादाश्री जगरनाथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की प्रदेशध्यक्ष बीना साहू ने स्कूल के बच्चों को बांटे ग्लूकोन डी के पैकेटमुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतरने की कवायद शुरूसरकारी जमीन पर ‘अवैध मजार’ का खेल बेनकाब15 साल में नहीं बदली गांवों की तस्वीर, जनता बदलाव चाहती है: सुमेंद्र सिंह बोहरा  कांग्रेस नेता सुमेन्द्र सिंह बोहरा इन दिनों मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। ग्राम गढ़, बुरांशखंडा, पन्याली और सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।उन्होंने वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार विधानसभा जीतने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों की सड़कें आज भी बदहाल हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बोहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देती है और जनता का समर्थन मिलता है, तो वह अगले पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क निर्माण, अस्पतालों के विकास और स्कूलों के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना है।उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास के मुद्दों पर गंभीर नेतृत्व की तलाश में है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते स्वर्ण, स्कूल में हुआ भव्य सम्मान दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के खिलाड़ियों ने 16वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का मंगलवार को विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने प्रार्थना सभा के दौरान खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।हाल ही में अपोलो इटंरनेषनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें डीपीएस देहरादून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 18 किलो से कम वजन वर्ग में त्रियक्ष सैनी, 29 किलो से कम वर्ग में विवान थपलियाल, 38 किलो से कम वर्ग में अतिक्ष व्यास तथा पूमसे इंडिविजुअल वर्ग में तक्ष चमोला ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 26 किलो से कम बालिका वर्ग में दिविका दुआ ने भी गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रधानाचार्य बीके सिंह ने बताया कि यह खिलाड़ी लंबे समय से लगातार मेहनत कर रहे थे और उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि अब ये खिलाड़ी उत्तराखंड प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे विद्यालय को उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सुजाता सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।15 साल में नहीं बदली गांवों की तस्वीर, जनता बदलाव चाहती है: सुमेंद्र सिंह बोहरामसूरी,  कांग्रेस नेता सुमेन्द्र सिंह बोहरा इन दिनों मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। ग्राम गढ़, बुरांशखंडा, पन्याली और सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।उन्होंने वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार विधानसभा जीतने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों की सड़कें आज भी बदहाल हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बोहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देती है और जनता का समर्थन मिलता है, तो वह अगले पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क निर्माण, अस्पतालों के विकास और स्कूलों के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना है।उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास के मुद्दों पर गंभीर नेतृत्व की तलाश में है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर साजिद पुत्र रहमत गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।सेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शन
राज्य

सख्त फैसलों और पारदर्शी कार्यशैली से बनाई अलग पहचान

  • स्वच्छ छवि, सख्त प्रशासन और तेज़ विकास ने नौ माह में विकास शर्मा को बना दिया रूद्रपुर का सबसे प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा
  • महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में रूद्रपुर ने पकड़ी नई रफ्तार

रूद्रपुर। नगर निगम की कमान संभाले अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन महापौर विकास शर्मा ने इतने कम समय में यह स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल प्रशासनिक औपचारिकताओं तक सीमित रहने वाले जनप्रतिनिधि नहीं हैं। स्वच्छ छवि, पारदर्शी कार्यशैली और निर्णायक नेतृत्व के बल पर उन्होंने रूद्रपुर की राजनीति और शहरी प्रशासनकृदोनों में नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “फैसला-कार्रवाई-परिणाम” की कार्यशैली को स्थानीय स्तर पर जमीन पर उतारते हुए महापौर विकास शर्मा ने यह सिद्ध किया है कि यदि नेतृत्व में इच्छाशक्ति हो तो वर्षों से जड़ जमा चुकी व्यवस्थाएं भी बदली जा सकती हैं।

भारतीय जनता पार्टी में लगभग ढाई दशक की संगठनात्मक तपस्या के बाद 2024 के निकाय चुनाव में पार्टी ने उन्हें महापौर पद की जिम्मेदारी सौंपी। रिकॉर्ड मतों से मिली जीत ने जहां संगठन के विश्वास को मजबूत किया, वहीं जनता की अपेक्षाओं का दायरा भी व्यापक कर दिया। चुनाव उपरांत आमतौर पर जो शंकाएं उठती हैं कि वादे फिर फाइलों में दब जाएंगेकृउन्हें महापौर ने फरवरी 2024 में कार्यभार संभालते ही जमीनी कार्रवाई से गलत साबित कर दिया।

नौ माह में बदला शहर का मिज़ाज
बीते नौ महीनों में नगर निगम की कार्यशैली में आई गति ने शहर का मिज़ाज ही बदल दिया है। किच्छा रोड पर वर्षों से जमा कचरे का पहाड़, जो रूद्रपुर की पहचान पर धब्बा बन चुका था, उसका पूरी तरह हटना केवल स्वच्छता अभियान नहीं बल्कि प्रशासनिक दृढ़ता का प्रतीक बना। फुटपाथों पर वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए वेंडिंग ज़ोन का निर्माण एक ऐसा फैसला था, जिसमें विरोध की आशंका थी, लेकिन परिणाम सामने आने के बाद व्यापारी और आमजनकृदोनों ने इसे शहरहित में बताया।

स्वच्छता में ऐतिहासिक छलांग
महापौर के नेतृत्व में रूद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में वह छलांग लगाई है, जो पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण बन गई है। कभी राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में 417वें पायदान पर खड़ा रूद्रपुर आज देश के शीर्ष 100 शहरों में शामिल होकर 68वें स्थान पर पहुंच चुका है और उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर है। स्कॉच अवार्ड, सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरण अवार्ड सहित चार प्रतिष्ठित सम्मानों ने इस बदलाव पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। यह उपलब्धि योजनाओं से अधिक निरंतर मॉनिटरिंग और स्पष्ट नेतृत्व की कहानी कहती है।

फैसले, जिनसे बदली व्यवस्था
नगर निगम बोर्ड की पहली ही बैठक में 56 विकास कार्यों को स्वीकृति देना और अधिकांश पर तत्काल कार्य शुरू कराना महापौर विकास शर्मा की कार्यशैली को परिभाषित करता है। इसके बाद हालिया बोर्ड बैठक में 70 से अधिक योजनाओं को मंजूरी मिलना इस बात का संकेत है कि शहर का शहरी ढांचा आने वाले वर्षों में पूरी तरह नया स्वरूप लेगा। मुख्य बाजार में अतिक्रमण, अवैध ठेलियां और अव्यवस्थित यातायातकृये सभी समस्याएं वर्षों से बनी हुई थीं। पहले संवाद, फिर चेतावनी और अंततः सख़्त कार्रवाई-इस संतुलित रणनीति ने यह साबित किया कि प्रशासनिक सख़्ती और जनसंवेदनशीलता एक साथ चल सकती है। वीर हकीकत राय मार्ग को ‘मॉडल स्ट्रीट’ के रूप में विकसित करने की योजना और गांधी पार्क के कायाकल्प की योजना रूद्रपुर को आधुनिक शहरी पहचान देने की दिशा में निर्णायक कदम है।

कानून से ऊपर कोई नहीं
लैंड जिहाद और अवैध कब्जों के खिलाफ महापौर का रुख पूरी तरह स्पष्ट और निर्भीक रहा है। खेड़ा क्षेत्र में धार्मिक संस्था की आड़ में कब्जाई गई लगभग सौ करोड़ रुपये की भूमि को मुक्त कराना हो या किच्छा रोड की बेशकीमती निगम भूमि को वापस लेनाकृइन कार्रवाइयों ने यह संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं। नशा माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई ने भी शहर में यह स्पष्ट कर दिया है कि रूद्रपुर में अपराध और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री से तालमेल, शहर को सीधा लाभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से महापौर विकास शर्मा के आत्मीय और कार्यकारी संबंधों का प्रत्यक्ष लाभ रूद्रपुर को मिल रहा है। गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण, प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, अटरिया रोड पर अंडरग्राउंड नाला, ट्रांजिट कैंप में रजत जयंती पार्क, बाजार क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ये सभी योजनाएं स्वीकृति के साथ धरातल पर उतरने की प्रक्रिया में हैं। आने वाले समय में लगभग 33 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं रूद्रपुर को मिलने जा रही हैं, जो शहर के भविष्य की तस्वीर बदलने वाली हैं।

पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्णायक नेतृत्व के चलते महापौर विकास शर्मा ने न केवल सत्तापक्ष, बल्कि विपक्ष और आम नागरिकों के बीच भी भरोसे की जगह बनाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही उन्होंने रूद्रपुर की राजनीति और प्रशासन-दोनों में स्थायी छाप छोड़ दी है। आज सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष के लोग भी विकास शर्मा की कार्यशैली के कायल हैं।

नौ माह में रूद्रपुर की बड़ी उपलब्धियां

  • स्वच्छता रैंकिंग में देश में 417 से 68वें स्थान पर छलांग
  • किच्छा रोड से वर्षों पुरानी कचरा समस्या का पूर्ण समाधान
  • मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाकर सुगम यातायात व्यवस्था
  • गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु बजट स्वीकृत
  • ट्रांजिट कैंप में रजत जयंती पार्क की स्वीकृति
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा हेतु बजट स्वीकृत
  • आवारा पशुओं से निजात के लिए गौशाला निर्माण
  • नशा माफियाओं पर बुलडोजर कार्रवाई
  • नगर निगम की 150 करोड़ से अधिक की भूमि अतिक्रमण मुक्त
  • आठ आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की स्थापना
  • जनसुविधा के लिए नगर निगम के चार जोनल कार्यालय संचालित
  • अटरिया मंदिर रोड पर भूमिगत नाला व सड़क चौड़ीकरण स्वीकृत
  • गंगापुर रोड चौड़ीकरण को मंजूरी
  • नगर निगम की चार मंजिला नई इमारत हेतु बजट स्वीकृत
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति
  • बजाज ऑटो के सहयोग से रम्पुरा में सखी ट्रेनिंग सेंटर
  • इंदिरा चौक पर विशाल त्रिशूल स्थापना के लिए बजट स्वीकृत
    ये सभी उपलब्धियां महापौर विकास शर्मा के परिणामोन्मुख और निर्णायक नेतृत्व की पहचान बन चुकी हैं।
Check Also
Close