Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरे महापौर

  • ग्राउण्ड सर्वे में लिए त्वरित निर्णय, ट्रांजिट कैम्प मोड़ पर कट होगा बंद
  • बाईपास मार्ग और खेड़ा में जल्द हटेगा अतिक्रमण

रूद्रपुर। किच्छा बाईपास, काशीपुर बाईपास और हाईवे पर अकसर लगने वाले जाम के झाम से शहरवासियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से महापौर विकास शर्मा बुधवार को नगर निगम, पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम के साथ स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने जाम के वास्तविक कारणों को समझने के लिए ग्राउण्ड पर विस्तृत सर्वे किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान जाम से निजात दिलाने के लिए कई त्वरित निर्णय लिए गए, जिनमें बाईपास मार्ग स्थित ट्रांजिट कैम्प रोड मोड़ पर बने कट को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना प्रमुख रहा। इस निर्णय से यहां अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर में झील के पास ट्रांजिट कैम्प मोड़, काशीपर बाईपास,डीडी चौक तथा इंदिरा चौक पर पिछले कुछ समय से जाम की समस्या लगातार जटिल होती जा रही थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सीओ प्रशांत कुमार, यातायात पुलिस और सीपीयू की टीम के साथ ट्रांजिट कैम्प मोड़ से लेकर डीडी चौक होते हुए इंदिरा चौक और डीडी चौक से गावा चौक तक जाम के कारणों का गहन सर्वे किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि किच्छा बाईपास रोड पर ट्रांजिट कैम्प मोड़ का कट जाम का बड़ा कारण बन रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बैरिकेटिंग लगाकर इस कट को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही शॉपर स्ट्रीट मॉल के पास बने छोटे कट को भी बंद करने का निर्णय लिया गया। सर्वे के दौरान जाम के अन्य स्पॉट भी चिन्हित किए गए और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लगातार और सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से भी विस्तार से वार्ता की थी। उसी क्रम में ग्राउण्ड पर सर्वे कर जाम के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए गए हैं। फिलहाल ट्रायल के तौर पर कुछ कट बंद किए गए हैं और यदि एक सप्ताह में यह प्रयोग सफल रहता है तो इन व्यवस्थाओं को स्थायी रूप दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रांजिट कैम्प मोड़ पर कट बंद होने से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

महापौर ने झील परिसर में लगने वाले बाजार को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि झील के बाहर सड़क पर वाहनों के खड़े होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है और झील प्रबंधन को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि झील में लगने वाले बाजार के कारण यदि जाम की स्थिति बनी तो बाजार की अनुमति निरस्त कर दी जाएगी। महापौर ने दो टूक कहा कि जनहित में कड़े निर्णय लेने से वह पीछे नहीं हटेंगे।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाने का बीड़ा उन्होंने उठाया है। जहां-जहां अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है, वहां सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेड़ा मुख्य मार्ग से भी शीघ्र नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण में अभी समय लग सकता है, लेकिन फिलहाल वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। इसके साथ ही काशीपुर बाईपास रोड पर इंदिरा कॉलोनी मोड़ के कट को भी फिलहाल बंद किया जाएगा। महापौर ने भरोसा दिलाया कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर शीघ्र ही जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अब तेज हो गया है। बिजली के पोल हटाने में हो रही देरी और वन विभाग से कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति न मिलने के कारण कार्य प्रभावित था, लेकिन अब सभी आवश्यक अनुमतियां मिल चुकी हैं। इसके चलते चौड़ीकरण का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और शीघ्र ही हाईवे पर लगने वाला जाम भी समाप्त होगा। इसके बाद डीडी चौक से पीएसी गेट तक लगने वाले जाम से निपटने के लिए भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने कहा कि शहरवासियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसके निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस दौरान सीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि डीडी चौक और इंदिरा चौक शहर के प्रमुख चौराहे हैं, जहां वाहनों का दबाव अत्यधिक रहता है। वर्तमान में चौराहों और सड़क पर कार्य चल रहा है, जिसके कारण जाम की समस्या बढ़ी है। आने वाले दिनों में कार्य पूर्ण होने के बाद यहां जाम की स्थिति नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि आज कुछ नए स्पॉट चिन्हित कर वहां नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जिससे भी यातायात सुचारु होगा। सीओ ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि लोग यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

Check Also
Close