Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

भारतीय जनता पार्टी किच्छा द्वारा नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक दीवान का किया गया

देश व धर्म की रक्षा हेतु इतिहास में सबसे कम उम्र में हँसते-हँसते बलिदान देने वाले चार साहिबज़ादे—बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की पावन स्मृति में शहीदी पर्व वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा द्वारा नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ज्ञानी रेशम सिंह जी ने गुरबाणी विचार के माध्यम से चार साहिबज़ादों की महान शहादत को नमन किया एवं संगत को निहाल किया।
वीर बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों की अद्वितीय शहादत को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देने हेतु घोषित किया गया। यह निर्णय मोदी सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें देश के गौरवशाली इतिहास, बलिदानों और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प निहित है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वीर बाल दिवस घोषित कर देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय को सम्मान देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। यह दिवस बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस और संस्कारों का संचार करता है। मोदी सरकार भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और वीरों के बलिदान को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बाबा सूखचैन सिंह, बलजीत गाबा, मंडल अध्यक्ष किच्छा गोल्डी गोराया, किच्छा ग्रामीण मयंक तिवारी, महामंत्री जितेंद्र गौतम, बिजेंद्र यादव, मुकेश कोली, ग्राम प्रधान मनिंदर सिंह, बंटी खुराना, नरेंद्र ठुकराल, राज गगनेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी, धर्मराज जायसवाल, बाबा संता सिंह, डी एन यादव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोली, विजय तोमर, राज गगनेजा, प्रगट सिंह, चरण जीत सिंह, श्याम सुंदर बिष्ट, नारायण पाठक, अंकित पाठक, मलकीत सिंह, मलजीत सिंह, गौरीशंकर, विनोद कोली, अमृत पाल सिंह, लवली सिंह बिट्टू हुंडिया, गुरुचरण सिंह, जसवीर सिंह, महेंद्र सिंह बटला, सरदार निर्मल सिंह, राणा राघबेंद्र शाही, सरदार भजन सिंह, सरदार धीर सिंह, शेर सिंह, सरदार कैर सिंह, नरेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, अंकित तिवारी, अंकित ठाकुर, दिवाकर भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में संगत, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ चार साहिबज़ादों की शहादत को नमन किया।

Check Also
Close