Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

दिल्ली पब्लिक स्कूल में करियर मेले का हुआ आयोजन

रुद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित करियर मेले में शामिल हुएअनेक प्रतिष्ठित विश्‍वविद्यालय
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में को छात्रों के भविष्य उन्नयन करने के उद्देश्य से करियर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नवी से बारहवीं के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में देश भर के प्रतिष्ठित विश्‍वविद्यालयों ने भाग लिया, जिससे छात्रों को विविध व्यावसायिक एवं शैक्षिक अवसरों के विषय में जानने का अवसर मिला।करियर मेले में शारदा विश्‍वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्‍वविद्यालय, चितकारा विश्‍वविद्यालय, एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्‍वविद्यालय, आईआईएलएम विश्‍वविद्यालय, एसआरएचयू (श्री राम हिमालयन विश्‍वविद्यालय), जेआईआईटी (जयपी इंस्टिट्यूट), जीआईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी),चंडीगढ़ ग्रुपऑफ कॉलेजेज,कांत विश्‍वविद्यालय तथा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी जैसे अन्य प्रतिष्ठित विश्‍वविद्यालयों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ एम ओवरसीज द्वारा आयोजित एक जानकारीपूर्ण ओरिएंटेशन कार्यक्रम से हुआ,जिसमें छात्रों को राष्ट्रीय तथाअंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके उपरांत छात्रों ने विभिन्न विश्‍वविद्यालयों के काउंटर पर जाकर पाठ्यक्रम,प्रवेश प्रक्रियाओं,छात्रवृत्तियों तथा करियर संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इन परिचय सत्रों ने छात्रों को प्रश्न पूछने और विश्‍वविद्यालय प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त करने में सक्षम बनाया।करियर मेले के माध्यम से छात्रों को अपने भविष्य के लिए निर्णय लेने में सहायता मिली। छात्रों की सक्रिय भागीदारी से उन्हें उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों से परिचित कराया गया तथा उनके भीतर भविष्य के प्रति सही निर्णय लेने के कौशल का भी विकास किया ।
छात्रों तथा अभिभावकों ने करियर मेले के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही करियर का चयन अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के करियर मेले विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। छात्रों को चाहिए कि वे उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा

Check Also
Close