Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

सब-जूनियर व जूनियर नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 11 स्वर्ण, 8 रजत ओर 7 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक । उत्तराखंड बना नौवीं बार ओवरऑल चैंपियन।

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। राष्ट्रीय स्तर पर जिले के होनहार जु-जित्सू खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 19 से 23 दिसंबर 2025 तक आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में आयोजित हुई सब–जूनियर, जूनियर नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड राज्य जु-जित्सू टीम में शामिल जिले के 25 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 8 रजत ओर 7 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीतकर जिले एवं राज्य का मान बढ़ाया है।

जानकारी देते हुए जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के महासचिव एवं कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व में आयोजित हुई सब–जूनियर, जूनियर नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप 2025 में 22 राज्यों के 800 से अधिक खिलाड़ियों सहित लगभग 150 रेफरियों, जजों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा, जिन्होंने उत्तराखंड की पदक श्रेणी में अहम भूमिका निभाई, जिससे उत्तराखंड राज्य ने 56 स्वर्ण, 22 रजत, 12 कांस्य पदक सहित कुल 90 पदक जीतकर नौवीं बार ओवरऑल चैंपियंस बनने का खिताब प्राप्त किया। वहीं उत्तर प्रदेश दूसरे ओर असम राज्य तीसरे स्थान पर रहे।

महासचिव भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में बबीता अधिकारी, देव चंद, शिवानिया गोस्वामी, तेजस्विनी नेगी, आराध्या, सृष्टि वशिष्ठ, प्रज्ञान बिष्ट, अंशिका शर्मा ने स्वर्ण पदक । सिद्धांत गौतम, अभिनव, कर्णिका कांडपाल, आरव चंदेल, आस्था राणा, शिवम ने रजत पदक, एवं सिद्धांत, तेजस्विनी, लक्षिता जोशी, प्रज्ञान, अमन सिंह, रोहित भट्ट ने कांस्य पदक जीते। सभी पदक विजेता खिलाड़ीयों को जिला जु-जित्सू एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ओर आगे भारती ने बताया कि अगामी अप्रैल माह में श्रीलंका में आयोजित होने जा रही साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों को भारत देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी, महासचिव अमित अरोरा, निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, प्रभारी उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, जॉनी हीराम तिग्गा, शोभा तिग्गा, कृष्ण चौहान, विक्रम सिंह, रूनू शर्मा, गुलशन कुमार, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, वसीम खान, नरेंद्र सिंह, कृष्ण साना, सतविंदर सिंह, जिला डीएसओ जानकी कार्की, सतनाम चावला, सुखदेव सिंह, शंकर सिंह बसेरा, चेतन धीर, शेखर सक्सेना, जय प्रकाश सहित अनेकों प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Check Also
Close