Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

अंकिता के आरोपियों को बचाए जाने पर कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

गदरपुर । अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सरकारी तंत्र द्वारा बचाए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया । वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया । वहीं राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को बचाने के लिए सरकार की हीला हवाली पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा । उन्होंने सरकार पर एक साजिश के तहत अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को बचाए जाने तथा साक्ष्य मिटाए जाने का आरोप लगाया । उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया
,उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के सभी दोषियों को तुरंत फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर गुरविंदर सिंह विर्क ,राजेश बाबा ,संजीव अरोड़ा मोहम्मद शादाब, विजय गुम्बर,लक्की सुधा,वंश शर्मा, कार्तिक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Check Also
Close