Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

20 साल पुरानी मांग क़ो विधायक ने किया पूराशिव अरोरा ने मकरन्दपुर मे विधायकनिधि से स्वीकृत 25 लाख लागत से बनने वाले टीन शेड के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा मे विकास कार्यों क़ो रफ्तार देते हुऐ, विधायक शिव अरोरा ग्राम सभा बरिराई के मकरन्दपुर क्षेत्र मे स्थानीय लोगो कि 20 साल पुरानी मांग क़ो पंख लगते नजर आये।
जहाँ विधायक शिव आरोरा ने 25 लाख कि लागत से सार्वजनिक स्थल पर टीन शेड निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा जहाँ रुद्रपुर क्षेत्र मे विकास कार्य तेज गति से सुचारु है तो वही मकरन्दपुर मे 15 से 20 साल से पुरानी चली आ रही विशाल टीन शेड की मांग क़ो पूरा करते हुऐ विधायक शिव अरोरा ने विधायकनिधि से 25 लाख की धनराशि जारी करते हुऐ टीन शेड निर्माण कार्य का स्थानीय लोगो व गदरपुर ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी मे कार्य आरम्भ किया है।
विधायक शिव अरोरा बोले मकरंदपुर काफ़ी बड़ा क्षेत्र है जहाँ बंगाली समाज के
समय समय पर होने वाले धार्मिक व समाजिक आयोजन के लिये बड़ा शेड नही था, लोगो क़ो अस्थायी व्यवस्था कर अपने आयोजन करने पड़ते थे और बरसात के मौसम मे काफ़ी बार नुकसान भी होता था कार्यक्रम मे बाधा उत्पन्न होती थी।
मगर अब यह विशाल टीन शेड के निर्माण से यहाँ पर होने वाले सकीर्तन, भंडारे धार्मिक कथा व शादी विवाह जैसे कार्यक्रम इस टीन शेड के बन जाने से बहुत व्यवस्थित रूप से सम्पन्न होंगे।

विधायक शिव अरोरा बोले उनका प्रयास जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने का रहा है जिसके चलते लोगो की मांग व क्षेत्र की जरूरत अनुसार लगातार विकास कार्य क़ो गति दी जा रही है। उन्होंने कहा उनके कार्यकाल मे ऐसे ऐसे सड़क निर्माण कार्यों क़ो करवाया गया जो पिछले दो दो दशकों से जर्जर हाल मे थी, वही ताज़ा उदाहरण यह मकरदपुर टीन शेड निर्माण कार्य शुभारम्भ की बात हो तो इसकी मांग बहुत लम्बे समय से चली आ रही थी जनप्रतिनिधि आये चले गये लेकिन किसी ने इनकी मांग क़ो गंभीरता से नही लिया वही विधायक शिव अरोरा ने कहा था आपका टीन शेड निर्माण हम करवा के देंगे तो वही अपने वादे क़ो विधायक अरोरा ने निभाने का कार्य किया है वही टीन शेड भविष्य मे बहुत जनउपयोगी साबित होगा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, पूर्व मंडी चेयरमैन प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, बीडीसी मिथलेश चौधरी , प्रधान महेंद्र सैनी , मंडल अध्यक्ष भाजपा सुदर्शन विश्वास, आयुष चिलाना, इंदरपाल सिंह, बाबू राम सैनी, अंजना मण्डल, उत्तम मण्डल, मनु चौधरी, पंकज सरदार,उत्तम राय, आदित्य मंडल, सुभाकर मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close