Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

महिला अधिकारों की आड़ में कांग्रेस का ‘राजनीतिक षड्यंत्र’ बेनकाब

भाजपा महिला व एससी मोर्चा का पलटवार, आरोपों को बताया सुनियोजित साजिश

नैनीताल। कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पर लगाए जा रहे आरोपों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने खोला मोर्चा। शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस पर महिला अधिकारों की आड़ में एससी समाज को निशाना बनाकर एक अनुसूचित वर्ग के नेता के खिलाफ गहरा राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जिस तथाकथित महिला को आगे कर आरोप लगाए जा रहे हैं उसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का संरक्षण प्राप्त है उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं जो पूरी तरह से राजनीतिक साजिश है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि एससी समाज से आने वाले दुष्यंत गौतम वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं और इससे पूर्व एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं उनके लंबे राजनीतिक जीवन में कभी कोई आरोप सामने नहीं आया इसके बावजूद सुनियोजित ढंग से उन्हें बदनाम किया जा रहा है जो कांग्रेस की राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस की इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा दायित्वधारी शांति मेहरा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया है एक स्वच्छ छवि वाले नेता को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी नीति का हिस्सा है प्रेस वार्ता में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से भाजपा नेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर समाज को गुमराह करने का कार्य कर रही है जिसे जनता भली-भांति समझ रही है। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया मंडी सलाहकार मनोज जोशी नीतू जोशी सभासद गजाला कमाल शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट विकास जोशी अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया मुकेश आर्या आदि मौजूद रहे।

एससी मोर्चा अध्यक्ष ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर

नैनीताल। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली में कांग्रेस नेता, तथाकथित महिला एवं एक पूर्व विधायक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एससी मोर्चा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण अनुसूचित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने और भाजपा के वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

फोटो – शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करती विधायक सरिता आर्य दायित्वधारी शांति मेहरा व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा

Check Also
Close