Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

वीर बाल दिवस आयोजन – सराफ पब्लिक स्कूल, खटीमा
दिनांक 26 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार) को Saraf Public School के प्रांगण में वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों के अद्भुत त्याग, शौर्य एवं बलिदान के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने हेतु समर्पित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ से हुआ, जिसके उपरांत गुरु का लंगर आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक अवसर को खटीमा एवं आस-पास के गुरुद्वारों के समस्त धार्मिक नेताओं एवं गुरुद्वारा प्रबंधकों का सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिससे वातावरण श्रद्धा, सेवा और समरसता से ओत-प्रोत हो गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय बंसल जी ने अपने उद्बोधन में सफ़र-ए-शहादत पर प्रकाश डालते हुए साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों—सत्य, साहस और धर्मनिष्ठा—को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस पावन अवसर पर अभिभावकों सहित अनेक स्थानीय गणमान्य व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, सेवा-भाव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
विद्यालय परिवार सभी उपस्थित अतिथियों, धार्मिक नेताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
खटीमा नगर पालिका चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख खटीमा रणजीत सिंह नामधारी नानकमत्ता नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह पूर्व सहकारिता समिति अध्यक्ष दान सिंह रावत गन्ना समिति अध्यक्ष बलविंदर सिंह मनोज भादवा जीवन धामी अमरजीत सिंह हरमंदीप सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर गुरवंत सिंह

Check Also
Close