Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

बालिकाओं के क्रिकेट में राष्ट्रीय चयन पर संस्थापक ने किया सम्मानित


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों की बेटियां अब खेल के मैदान में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कीर्तिनगर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल की दो छात्राओं में रिया भण्डारी कक्षा 12 वीं एवं आरुषि पडियार कक्षा 9 वीं तथा राजकीय इंटर कॉलेज भल्ले गांव की आशना पयाल कक्षा 9 वीं का राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेंद्र गौड़ ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर चयनित छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में देवेंद्र गौड़ ने कहा कि वे वर्ष 2003 से लगातार बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने एवं क्रिकेट के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता की स्थापना इस उद्देश्य से की थी कि पहाड़ की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,उन्हें केवल उचित मंच और अवसर की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि कभी पहाड़ों की दुर्गम कंदराओं में अभ्यास करने वाली बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। यह उपलब्धि न केवल छात्राओं की मेहनत का फल है,बल्कि पहाड़ों में बालिका खेल आंदोलन की सफलता का प्रमाण भी है। देवेंद्र गौड़ ने कहा कि चयनित तीनों छात्राएं प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में निरंतर प्रतिभाग करती रही हैं। इन बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना पूरे पर्वतीय क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेंद्र गौड़ ने भावुक होते हुए कहा मेरे द्वारा बोया गया बीज अब शाखाओं में बदलकर फैलने लगा है। अब वह समय दूर नहीं जब हमारे पहाड़ की बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी चमक बिखेरेंगी। शिक्षाविदों ने सराहा प्रयास सम्मान समारोह में उपस्थित पूर्व प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज गणेश नगर अगस्त्यमुनि भारत सिंह बंगारी ने कहा कि देवेंद्र गौड़ एवं कुलदीप जैसे समर्पित खेल प्रोत्साहक वर्षों से नौनिहालों को क्रिकेट के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि आज पहाड़ की बेटियां राष्ट्रीय फलक तक पहुंच सकी हैं। विद्यालय परिवार को दी बधाई देवेंद्र गौड़ ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डिमरी,दीपक जोशी सहित समस्त विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी और छात्राओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का आह्वान किया। यह उपलब्धि स्पष्ट संकेत है कि यदि पहाड़ की बेटियों को सही दिशा,मंच और मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। क्रिकेट के मैदान से उठी यह सफलता की गूंज आने वाले समय में उत्तराखंड की बालिकाओं के लिए नई राह खोलेगी।

Check Also
Close