Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

श्रीनगर की बेटियों-बेटों ने राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास-68 वीं अंतरराष्ट्रीय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में दो शूटरों ने किया नेशनल क्वालिफाई


श्रीनगर गढ़वाल। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2025 में श्रीनगर गढ़वाल के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मंजरी नेगी तथा पुरुष वर्ग में मुकंद पुरी ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया। इस उपलब्धि के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने जनवरी माह में होने वाले टीम इंडिया के ट्रायल्स में प्रतिभाग करने का अधिकार भी प्राप्त कर लिया है। यह सफलता श्रीनगर क्षेत्र के लिए खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दोनों शूटर श्रीनगर स्थित हिल शूटिंग एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके कोच धीरेंद्र नेगी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंजरी नेगी और मुकंद पुरी ने कड़ी मेहनत,अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी आगामी भारतीय टीम के चयन ट्रायल्स में पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेंगे। कोच धीरेंद्र नेगी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद श्रीनगर जैसे पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई करना युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी शूटिंग जैसे तकनीकी खेलों की ओर प्रेरित करेगी। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रीनगर के इन दोनों उभरते निशानेबाजों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पित प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों से भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं। 68 वीं राष्ट्रीय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीनगर के दो शूटरों का नेशनल क्वालिफाई करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि यह गढ़वाल क्षेत्र के खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय भी है।

Check Also
Close