Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीनगर में देशभक्ति का भव्य संगम-एसएसबी के बैंड डिस्प्ले से गूंजेगा गोला मार्केट राष्ट्रगीत के सम्मान में एकजुट होगा नगर


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रभक्ति के अमर गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक अवसर श्रीनगर गढ़वाल में देशप्रेम,गौरव और राष्ट्रीय चेतना के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस गौरवशाली अवसर को यादगार बनाने के लिए केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल एसएसबी श्रीनगर द्वारा एक भव्य बैंड डिस्प्ले शो का आयोजन किया जा रहा है। यह देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम दिनांक 29 दिसंबर 2025 को गोला मार्केट श्रीनगर गढ़वाल में दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य आम जनमानस को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व से जोड़ते हुए देशभक्ति,एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के उप-महानिरीक्षक सुभाष चन्द नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर नगर प्रशासन को औपचारिक पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह आयोजन राष्ट्रभक्ति की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल है। बैंड डिस्प्ले के माध्यम से देशभक्ति गीतों की सजीव प्रस्तुति से गोला मार्केट देशप्रेम के सुरों से गूंज उठेगा,जिससे नागरिकों में उत्साह,गर्व और प्रेरणा का संचार होगा। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु श्रीनगर की उप जिलाधिकारी नुपुर वर्मा तथा कोतवाली प्रभारी श्रीनगर को भी आवश्यक अनुमति,समन्वय एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए पत्र दिया गया है। एसएसबी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था,स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में आम नागरिकों,युवाओं एवं बच्चों के शामिल होने की संभावना है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह बैंड डिस्प्ले न केवल श्रीनगर गढ़वाल के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण सिद्ध होगा,बल्कि नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी विरासत से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बनेगा। देशभक्ति के सुरों के बीच गोला मार्केट में गूंजने वाला यह आयोजन नागरिकों के दिलों में राष्ट्रप्रेम की अमिट छाप छोड़ जाएगा।

Check Also
Close