Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का चहुंमुखी विकास–महाराज

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखण्ड बीरोंखाल के ग्राम नागणी और राजकीय हाईस्कूल देवीखाल कोठा में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए लोक निर्माण विभाग,शिक्षा विभाग,पंचायतीराज विभाग,लघु डाल खण्ड,श्रीनगर की 6387.51 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को राज्य योजना मद के तहत 1480.55 लाख की रसिया महादेव-नाउ-नागणी-चित्तडखाल मोटर मार्ग के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण करने के साथ-साथ केंद्रीय सड़क और संरचना निधि के अंतर्गत 32 किमी लम्बाई की 5759.62 लाख की लागत के स्व.गीताराम पोखरियाल मोटर मार्ग संराईखेत-मरचूला-बैजरो-पोखडा-सतपुली राज्य मार्ग का सुधार एवं सड़क सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। इसके लावा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीखाल कोठा में 46.74 लाख की लागत से बनने वाले भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। कैबिनेट मंत्री ने विकासखंड बीरोंखाल के देवीखाल में 28.14 लाख की लागत से बने राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भवन और घोड़ियानाखाल में 224.24 लाख की धनराशि से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज विद्यालय भवन,ग्राम पंचायत चंदोली,तलाई,डुमैला मल्ला,कोटा,सुंगरिया बड़ा,मंगौर में 60 लाख की लागत से बने पंचायत भवनों,लघु डाल खण्ड,श्रीनगर के अन्तर्गत विकास खण्ड बीरोंखाल के ग्राम डांगू तल्ला में 77.08 लाख से बनी लिफ्ट सिंचाई योजना और ग्राम बुंगीधार मल्ला में 43.14 लाख की लागत की सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। साथ ही विकास खण्ड बीरोंखाल को 6387.51 लाख की विकास योजनाओं तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शांति देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी,उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी,विद्यालय की प्रधानाचार्या अमृता रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close