Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् द्वारा नूतन वर्ष 2026 के स्वागत संध्या में साहित्य और संस्कृति का भव्य संगम


श्रीनगर गढ़वाल। नूतन वर्ष 2026 के आगमन बेला को साहित्य और संस्कृति के रंगों में रंगते हुए हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् श्रीनगर द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद कार्यक्रम स्थल देर रात तक साहित्य प्रेमियों,कलाकारों और बुद्धिजीवियों से गुलजार रहा और श्रोता कविता,गीत,गजल एवं लोक गायन की सुरमयी प्रस्तुतियों में पूरी तरह डूबे रहे। कार्यक्रम में प्रो.मोहन पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,जबकि प्रो.आर.एन.गैरोला एवं सर्जन डॉ.एम.एन.गैरोला विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा,संस्था के प्रमुख संरक्षक कृष्णानंद मैठाणी तथा प्रो.सम्पूर्ण सिंह रावत ने भी अतिथि मंच की शोभा बढ़ाई। साहित्य,संगीत और लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम कार्यक्रम में कविता,गीत,गजल एवं लोक गायन की विविध प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वीरेन्द्र रतूड़ी के हारमोनियम वादन एवं जैनेन्द्र गोसाई के ढोलक वादन ने प्रस्तुतियों को विशेष प्रभाव प्रदान किया। साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के इस वैविध्यपूर्ण संगम ने नववर्ष के स्वागत को स्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम में प्रो.महेश नौडियाल,प्रो.आर.पी.थपलियाल,प्रो.उमा मैठाणी,प्रो.डी.एस.नेगी,डॉ.प्रदीप अणथ्वाल,डॉ.प्रकाश चमोली,मीनाक्षी चमोली,जय कृष्ण पैन्यूली,अजय चौधरी,आर.पी.कपरुवाण,डॉ.दीपक द्विवेदी,माधुरी नैथानी,कामनी नैथानी,अनीता नौडियाल,मेनका सुशांत मिश्रा,पार्षद प्रवेश चमोली,डॉ.राजेश जैन,शुभम जैन,रेणू जैन,सुरेश मैठाणी अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन,दिनेश असवाल अध्यक्ष व्यापार सभा श्रीनगर,उम्मेद सिंह मेहरा,आचार्य भास्करानंद अणथ्वाल,मोहन सिंह रावत सभासद नगर पंचायत कीर्तिनगर सहित अनेक साहित्यकारों,कलाकारों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन प्रो.सम्पूर्ण सिंह रावत द्वारा किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार नीरज नैथानी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया और संस्था की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। देर रात तक जमे रहे श्रोता भावपूर्ण काव्य पाठ,मधुर गीतों,प्रभावशाली गजलों और लोकधुनों की प्रस्तुति ने ऐसा सम्मोहन रचा कि कड़कड़ाती ठंड के बावजूद दर्शक देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और नववर्ष के स्वागत का आनंद साहित्य-संस्कृति के साथ लेते रहे।

Check Also
Close