Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

नए साल के स्वागत में नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

रुद्रपुर। नए वर्ष के स्वागत के अवसर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने एक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया। यह अभियान शहरवासियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के उद्देश्य से सभी 40 वार्डों में एक साथ चलाया गया।

शहरी विकास निदेशालय के निर्देश पर महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने नगर निगम के अधिकारियों को नव वर्ष से पहले शहर में विशेष क्लीनिंग ड्राइव चलाने के लिए निर्देशित किया था। अभियान का नेतृत्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी कुलदीप कुमार, सफाई निरीक्षक गौतम सिंह और प्रभारी सफाई निरीक्षक द्वारा किया गया।

इस अभियान के तहत लो-इंटेंसिटी क्लीनिंग टार्गेट यूनिट्स, गलियों, सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की विशेष रूप से सफाई की गई। सफाई कर्मचारियों ने विशेष उपकरण और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर गंदगी, कचरा हटाया।

अभियान के दौरान कुल 475 किलोग्राम सूखा कचरा और 230 किलोग्राम गीला कचरा एकत्रित किया गया। इसे एमआरएफ सेंटर भेजकर वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेसिंग सुनिश्चित की गई, ताकि न केवल शहर साफ हो बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने कहा हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीवन जी सके। जैसे ही लोग नए साल की तैयारियों में जुटे हैं, नगर निगम भी स्वच्छता के संकल्प के साथ नए वर्ष का स्वागत कर रहा है। हम चाहते हैं कि रुद्रपुर न केवल सुंदर दिखे, बल्कि सचमुच स्वस्थ और साफ-सुथरा भी रहे।

महापौर विकास शर्मा ने भी नागरिकों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग करें और अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ नगर निगम का काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। महापौर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से नगर निगम ने यह संदेश भी दिया है कि नए साल का स्वागत सिर्फ खुशियों से नहीं, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ करना चाहिए।

Check Also
Close