Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान-सीएमओ डॉ.शिव मोहन शुक्ला बोले आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा डुगड्डा ब्लॉक के गुमखाल स्थित एक निजी होटल में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आशा कार्यकत्रियों,आशा फैसिलिटेटरों एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना रहा। सम्मेलन के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। आशा कार्यकत्री वर्ग में प्रथम पुरस्कार ब्लॉक नैनीडांडा की दर्शिनी देवी,द्वितीय पुरस्कार ब्लॉक दुगड्डा की दामिनी देवी,तृतीय पुरस्कार ब्लॉक यमकेश्वर की रेणु बडोला को प्रदान किया गया। वहीं आशा फैसिलिटेटर वर्ग में प्रथम पुरस्कार पाबों ब्लॉक की पूनम देवी,द्वितीय पुरस्कार दुगड्डा ब्लॉक की रेखा कंडवाल,तृतीय पुरस्कार रिखणीखाल ब्लॉक की विमला रावत को दिया गया। इसके अतिरिक्त ब्लॉक थलीसैंण के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कांता प्रसाद को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट समन्वय के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं,जो फील्ड स्तर पर कार्य करते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य,टीकाकरण,पोषण,परिवार नियोजन सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बना रही हैं। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरों को विभागीय सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि आशाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान विभाग द्वारा शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाएगा। डॉ.शुक्ला ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए आशा कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मियों को और अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा,जिला समन्वयक आशा कार्यक्रम दिनेश शाह,दीपक खांसुली,गोवर्धन गोस्वामी,रचना भट्ट,दिगम्बर नेगी सहित जनपद के समस्त विकासखंडों से आए आशा कार्यकत्री,आशा फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। सम्मेलन का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायी बताया।

Check Also
Close