Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

मण्डाण कार्यक्रम के समापन पर समलौण पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश


श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड पाबों स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में आयोजित पारंपरिक मण्डाण कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। इस अवसर पर समलौण सेना सैंजी द्वारा विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के हाथों गमले में मोरपंखी का समलौण पौधा रोपित कर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया। समलौण पौध रोपण के माध्यम से न केवल लोक संस्कृति से जुड़े इस आयोजन को नई पहचान मिली,बल्कि छात्र-छात्राओं और उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश भी दिया गया। रोपित पौधे के संरक्षण एवं देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय की प्रवक्ता शशी देवी पंत द्वारा ली गई। कार्यक्रम का संचालन समलौण सेना की नायिका गीता देवी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए,ताकि बच्चे केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहें,बल्कि क्रियात्मक रूप से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि जब बच्चे स्वयं रोपित पौधों की देखभाल करते हैं,तो यह उनके लिए एक जीवंत प्रोजेक्ट बन जाता है,जिससे उन्हें पेड़-पौधों के महत्व और प्रकृति के साथ जुड़ाव की गहरी समझ विकसित होती है। गीता देवी ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने जन्मदिन पर समलौण पौधारोपण करें,जिससे विद्यालय का इको क्लब और अधिक सशक्त होगा तथा हरियाली को निरंतर बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मंडली मिलकर बड़े पर्यावरणीय बदलाव का आधार बनती हैं। कार्यक्रम में समलौण सेना की सदस्य सुमन देवी,शशी देवी,बबली देवी,कमला देवी,रोशनी देवी एवं विधि देवी की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी,सुनील पंत,छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्रीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ,जहां सभी उपस्थितजनों ने पौधों की देखभाल और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Check Also
Close