Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

शीला-काण्डई मोटर मार्ग पर स्टील ट्रस सेतु निर्माण को मिली स्वीकृति,क्षेत्रीय जनता ने जताया आभार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अंतर्गत शीला-काण्डई मोटर मार्ग पर 24 मीटर लंबे स्टील ट्रस सेतु के निर्माण को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। यह सेतु राज्य योजना के तहत 158.17 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

Check Also
Close