Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार-चार न्याय पंचायतों में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकासखंड एकेश्वर,कल्जीखाल,थलीसैंण और द्वारीखाल की चार न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया गया। अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनकर कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया,जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत खरीक में उपजिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 61 शिकायतें दर्ज की गयीं और सभी का निस्तारण किया गया। जबकि 197 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इसके माध्यम से अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। बहुउद्देशीय शिविरों के जरिए विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रहा है,जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है। आयोजित शिविर में उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं,जिससे शिकायतों के समाधान में तेजी आयी है और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत गोर्ली में आयोजित शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। शिविर में उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा जाय। इस दौरान 27 शिकायतें दर्ज की गयीं, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि 62 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है,जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करें और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं से जोड़ें। विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत दिवई में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन विकासखंड सभागार में किया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने की। शिविर में 5 शिकायतें दर्ज की गयी,शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इसके साथ ही 53 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरुक करें,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह सके। इसके अलावा विकासखंड थलीसैंण की न्याय पंचायत चौरा में मिलन केंद्र चाकीसैंण में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 58 लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 29 शिकायतें दर्ज हुई,जिनमें मौके पर ही 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है,जिसके तहत प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है। शिविरों में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। शिविरों में समाज कल्याण,कृषि,उद्यान,स्वास्थ्य,बाल विकास,खाद्य आपूर्ति सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाएं उपलब्ध करायी गयीं। इस अवसर पर एकेश्वर में ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट,उपजिलाधिकारी रेखा आर्य,अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी,खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा,चिकित्साधिकारी डॉ.संदीप कुमार,एई जल संस्थान अंकित चमोली,विकासखंड कल्जीखाल में खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी,रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल,सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल राणा,ग्राम प्रधान थापली सिंधु कुमार,विकासखंड थलीसैंण में खंड विकास अधिकारी टीकाराम,अधिशासी अभियंता जल निगम श्रीनगर सुभाष चंद्र भट्ट और विकासखंड द्वारीखाल में अधिशासी अभियंता जल निगम नवनीत कटारिया,सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंकित सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close