Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का महोत्सव-आदिबद्री के समीप कांसुवा में मां भगवती नंदा राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति प्रतिष्ठा से गूंजेगा हिमालयी अंचल


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्यभूमि,चमोली जनपद के आदिबद्री क्षेत्र के निकट ग्राम कांसुवा में स्थित मां भगवती नंदा राजराजेश्वरी देवी मंदिर आगामी 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के माध्यम से आस्था,संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का विराट केंद्र बनने जा रहा है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि उत्तराखंड की लोक-आस्था,सनातन परम्परा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव होगा। हिमालय की गोद में बसे इस पावन धाम में ज्योर्तिमठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज तथा स्वामी मुकुंदानंद महाराज की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को अलौकिक दिव्यता प्रदान करेगी। वैदिक मंत्रोच्चार,यज्ञ,हवन,पूजन एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ मां नंदा राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अवसर पर देश-विदेश में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडी,चमोली जनपद सहित दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीणजन,नगरवासी तथा मायके की धरती को नमन करने वाली महिला ध्याणियां बड़ी संख्या में कांसुवा पहुंचेंगी। वर्षों बाद ऐसा अवसर आएगा जब मां नंदा के दरबार में लोक-संस्कृति,पारिवारिक भावनाएं और धार्मिक श्रद्धा एक साथ साकार होंगी। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भक्ति संगीत,प्रवचन एवं लोक-आस्था से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे,जिससे संपूर्ण क्षेत्र मां भगवती की आराधना में डूब जाएगा। मां नंदा राजराजेश्वरी देवी उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं और उनके प्रति जन-जन की अटूट श्रद्धा इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष जय विक्रम सिंह कुंवर तथा नंदा राजजात यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश कुंवर साथ ही भूपेंद्र सिंह कुंवर,विशन सिंह कुंवर,नरेंद्र कुंवर,मनवर सिंह कुंवर,विजय सिंह कुंवर एवं रघुनाथ कुंवर ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगा,जिससे न केवल क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान सुदृढ़ होगी,बल्कि स्थानीय संस्कृति,लोक परम्पराओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी संबल मिलेगा। यह जानकारी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अनुयायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी भोपाल सिंह चौधरी द्वारा प्रदान की गई। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर मां भगवती नंदा राजराजेश्वरी देवी के दर्शन कर देवभूमि की दिव्य ऊर्जा का अनुभव करें और अपने जीवन को धर्म,संस्कृति व आध्यात्मिक चेतना से आलोकित करें।

Check Also
Close