Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देहरादून,डीएवी इंटर कॉलेज एनएसएस शिविर में यूथ रेडक्रास द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण*

डॉ० अनिल वर्मा “रक्तदाता सम्राट अवॉर्ड -2026 से सम्मानित”
———————————-
डीएवी इंटर कॉलेज की एनएसएस यूनिट के छात्र-छात्राओं के सैनिक कल्याण विश्रामगृह कालीदास रोड में जारी शिविर के अंतर्गत यूथ रेडक्रास के मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन डॉ० अनिल वर्मा द्वारा विशेष आपदा प्रबन्धन, अग्नि शमन तथा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी ढौंडियाल, विंग कमांडर विधि बधानी, वीरा फाऊंडेशन के डायरेक्टर विनोद डोभाल व यशवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य डॉ० ए‌ के श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा ने किया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अनुशासन सफल जीवन का मूल आधार है। अनुशासित व्यक्ति व्यवस्थित रूप से काम करते हुए सफलता की सीढ़ियां पार करता जाता है। उन्होंने औपचारिक शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेलकूद की गतिविधियों में भी भाग लेने को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन का नाश कर देता है अतः नशा करने से हर हाल में बचना बेहद जरूरी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ऐसा मंच है जो विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करता है। सतत् सीखना ही भावी जीवन की सफलता का राज है।साथ ही एक अच्छा नागरिक बनने के लिए दया, करूणा, परोपकार , ईमानदारी, नैतिकता आदि को जीवन में महत्व देना चाहिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में सर्वाधिक 155 बार रक्तदान करने हेतु शिविर के मुख्य प्रशिक्षक डॉ० अनिल वर्मा को “एन०एस०एस० एवं वीरा फाऊंडेशन” की ओर से “रक्तदाता सम्राट अवॉर्ड- 2026” से सम्मानित किया गया। उन्होंने अनिल वर्मा बजे रक्तदान में विशिष्ट योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने को कहा l
तत्पश्चात रेडक्रास के मुख्य प्रशिक्षक डॉ०अनिल वर्मा द्वारा शिविरार्थियों को आग के प्रकार, आग बुझाने के तरीकों व अग्निशमन यंत्रों‌ , भूकंप, भूस्खलन तथा बाढ़ के दौरान जान – माल की रक्षा करने के इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू तथा प्राथमिक उपचार का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा, वीरा फाऊंडेशन के यशवीर सिंह राणा, उप प्रधानाचार्य डॉ० सचिन श्रीवास्तव,एस के सिंह, प्रवक्ता रसायन शास्त्र आर के चावला, राकेश कुमार, एनसीसी नेवल विंग अधिकारी सुधीर पोखरियाल, सीसीपीओ नेवल कार्तिक बिष्ट,श्रीमती तृप्ता कुमार , रिबेका, शकुंतला सिंह, शैलेंद्र मौर्य, दामिनी राणा, श्रीमती कुसुम मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।शिविर का संयोजन एवं संचालन डॉ० अनिल वर्मा , कार्यक्रम का संचालन डॉ० बबीता सहोत्रा तथा धन्यवाद् ज्ञापन उप प्रधानाचार्य डॉ० सचिन श्रीवास्तव ने किया।

Check Also
Close