Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी–जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निकायों से संबंधित सभी लंबित कार्यों को तत्काल प्रारंभ किया जाए,ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंचे और विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट दिखाई दें। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए,जिसके लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर नए कैमरे स्थापित किए जाएं। साथ ही कूड़ा बीनने वालों का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने नालियों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने,जहां कार्य शेष हैं वहां तत्काल कार्य प्रारंभ करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर फोकस करने और सभी नगर निकायों को सक्शन मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि धन की कमी के कारण कोई भी कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। जिन नगर निकायों में गौ सदन स्थापित किए जाने हेतु भूमि चिन्हीकरण नहीं हुआ है,उन्होंने संबंधित निकायों को तत्काल भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। गौ सदनों में पशुओं की अधिक मृत्यु की स्थिति में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय कर कारणों और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया। डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने डॉग शेल्टर एवं निराश्रित श्वानों के वंध्यीकरण से संबंधित पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में श्रीनगर,पौड़ी एवं कोटद्वार नगर क्षेत्रों में की गई कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जाए,ताकि निराश्रित श्वानों की संख्या नियंत्रित हो सके और नागरिकों को डॉग बाइट की ताजा घटनाओं से राहत मिल सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में अतिक्रमण के मामलों को चिन्हित कर संबंधित उपजिलाधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने,राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर प्रतिदिन की कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान रजत जयंती पार्कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर चिल्ड्रन पार्क विकसित किए जाएंगे,जिससे बच्चों को सुरक्षित खेलने के साथ-साथ नागरिकों को भ्रमण एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने ऋण लेकर प्रवास कर चुके लोगों की सूची तैयार करने,फड़-ठेली संचालकों को लाइसेंस जारी करते समय उनके सत्यापन को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना एवं यूसीसी पंजीकरण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अस्वीकृत विवाह पंजीकरण आवेदनों के कारणों का विश्लेषण करने तथा अनावश्यक रूप से आवेदन निरस्त न करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समयबद्ध समाधान कर शिकायतकर्ता को जानकारी उपलब्ध कराने तथा ई-ऑफिस प्रणाली में जिन नगर निकायों की प्रगति कम है,उन्हें कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री द्वारा नगर निकायों के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन घोषणाओं पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई है,उनकी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं तथा जहां किसी कारणवश कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है, वहां की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में नगर आयुक्त श्रीनगर नूपुर वर्मा,अधिशासी अधिकारी पौड़ी गायत्री बिष्ट,थलीसैंण दीपक प्रताप,सतपुली पूनम,सिटी मैनेजर पीएम स्वनिधि जगदीश रतूड़ी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close