Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय में नव नियुक्त सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने बताया कि अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा राज्य के समस्त शहरी स्थानीय निकायों के वार्डों में सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र से संबंधित बुनियादी सुविधाओं का आकलन करने हेतु सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रथम चरण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में नगर निगम कोटद्वार के 40 वार्डों तथा द्वितीय चरण में शेष 67 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सर्वे के अंतर्गत ऐप के माध्यम से संबंधित वार्डों का जीआईएस मैपिंग किया जाएगा। साथ ही 14 विभिन्न खंडों के अंतर्गत सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर वार्डों में उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का विवरण ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन 14 खंडों में सरकारी एवं निजी क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाएं और दवा दुकानें,शिक्षा संस्थान एवं पुस्तकालय,कारखाने एवं विनिर्माण इकाइयां,गैर-विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित रोजगार की स्थिति,भंडारण सुविधाएं,पशुपालन एवं पशु-चिकित्सा सेवाएं,शहरी क्षेत्रों से पलायन की स्थिति,निर्माण गतिविधियां,विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजन से संबंधित आंकड़े,होटल-होम स्टे,मनोरंजन पार्क,बैंकिंग सुविधाएं,पेयजल,सीवरेज एवं स्वच्छता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण का मूल उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के नियोजित विकास हेतु उपलब्ध सेवाओं एवं सुविधाओं का आकलन करना और भविष्य में समय रहते नीतिगत निर्णय सुनिश्चित करना है। इससे निकायों एवं वार्डों की वास्तविक विकास स्थिति का तुलनात्मक मूल्यांकन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर सांख्यिकी अधिकारी रणजीत सिंह रावत,अरविंद मिश्र,शालिनी राठौर,सीमा धीमान,जीआईएस विश्लेषक किरन सहित विभिन्न विकास खंडों में नव नियुक्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close