Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

स्यूंसी झील की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है–महाराज


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा है कि स्यूसी झील जनपद पौड़ी गढ़वाल जिले में नयार नदी पर प्रस्तावित सात झीलों में से एक है और यह हमारी प्राथमिकता में है। इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। महाराज ने बताया कि ‘स्यूसी झील’ एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके निर्माण से आस-पास के विभिन्न गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी। इसका उद्देश्य पर्यटन,सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को बढ़ावा देना है। स्यूसी झील सहित अन्य झीलों (जैसे सतपुली झील) पर कार्य प्रगति पर है और ये क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। महाराज ने कहा कि पौड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देना,युवाओं को रोजगार देना और स्थानीय लोगों को सिंचाई व पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। जनपद में आईआईटी रुड़की द्वारा डिज़ाइन की गई सात झीलें बनाई जा रही हैं,जिनमें से ल्वाली झील तैयार है और सतपुली झील पर काम चल रहा है। जबकि स्यूसी झील के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्यूसी झील क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी पहल हैं जो कि निकट भविष्य में पौड़ी को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगी। क्षेत्र में झीलों के निर्माण से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इनसे कृषि और स्थानीय आबादी के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

Check Also
Close