Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

57 वी वाहिनी कमांडेंट मनोहर लाल का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मोमेंट भेंट कर सम्मानपूर्वक किया स्वागत

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एवं जवानों का सम्मान
देहरादून में अर्पित फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कमांडेंट श्री मनोहर लाल सहित बल के अधिकारियों एवं जवानों को उनके वर्ष 2025 के दौरान किए गए उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा SSB के जांबाज़ अधिकारियों एवं बल कार्मिकों को राष्ट्र सेवा, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में 57वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री मनोहर लाल का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही श्री अनिल कुमार यादव, उप-कमांडेंट एवं अन्य बल कार्मिकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सीमा बल को सीमांत क्षेत्रों में उत्कृष्ट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ बल बताते हुए कहा कि SSB देश की सुरक्षा व्यवस्था की एक सशक्त रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में SSB का योगदान अतुलनीय है और भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्र को इस बल से इसी प्रकार का समर्पण, सहयोग एवं निष्ठा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं को SSB का प्रिय मित्र बताते हुए कहा कि SSB का तैनाती क्षेत्र उनके निवास क्षेत्र के आसपास भी है, जिससे उनका इस बल से विशेष लगाव और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने बल के अधिकारियों एवं जवानों के साहस, सेवा भावना एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस सम्मान समारोह में श्री सुबोध उनियाल (माननीय वन मंत्री, उत्तराखंड सरकार), श्री कैलाशानंद महाराज, श्री पवन बंसल (माननीय राज्यसभा सांसद), SSB के डीआईजी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अर्पित फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में वीर एवं बहादुर जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, सीमाओं की सुरक्षा एवं जनहित में SSB द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना के साथ किया गया तथा सभी सम्मानित अधिकारियों एवं जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Check Also
Close