Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

पौड़ी पुलिस का नशामुक्त अभियान फिर दिखा असरदार-श्रीनगर में 397 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा


श्रीनगर गढ़वाल। नशे के खिलाफ लगातार और निर्णायक कार्रवाई करते हुए पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर साफ संदेश दिया है कि जनपद में मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल नेतृत्व और सख्त दिशा-निर्देशों के तहत चल रहा नशामुक्त अभियान इस वर्ष भी प्रभावी रूप से जमीन पर उतर चुका है। इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 397 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। सघन चैकिंग में पकड़ा गया संदिग्ध युवक,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 3 जनवरी 2026 को चौरास पुल के समीप चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने युवक को रोका और पूछताछ के साथ उसकी तलाशी ली। 397 ग्राम अवैध चरस बरामद तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 397 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। बरामदगी के तुरंत बाद युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरेन्द्र सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है। अभियोग पंजीकृत न्यायालय में पेशी की तैयारी,पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध क्रय-विक्रय और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Check Also
Close