Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

सिंगोरी में खेल भावना का उत्सव-फुटबॉल प्रतियोगिता में चड़ीगांव की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में दर्ज की शानदार जीत


श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम सभा सिंगोरी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि खिर्सू विकास खण्ड प्रमुख अनिल भण्डारी ने फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से आए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी,जिससे पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्रतियोगिता का पहला रोमांचक मुकाबला चड़ीगांव एवं कुलमोरी गांव की टीमों के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया,जिससे मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके पश्चात पेनल्टी शूटआउट में चड़ीगांव की टीम ने बेहतरीन संयम,तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए जीत दर्ज की और दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि प्रमुख अनिल भण्डारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। खेल अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है,जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ना समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस सफल आयोजन के लिए दिग्विजय क्लब,कठूली के सभी सदस्यों को विशेष रूप से बधाई दी गई। आयोजकों की बेहतर व्यवस्थाओं और मेहनत की उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजन लगातार होते रहेंगे,जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहेंगे।

Check Also
Close