Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत कर , सौपा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन -मकवाना


देहरादून,मुख्यमंत्री आवास पर पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार मे सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं सफाई कर्मचारी के वन टाइम सेटलमेंट के आदेश को निरस्त कर उनके मृतक आश्रित रोजगार को बहाल करने 5 लाख का सफाई कर्मचारियों का बीमा बहाल करने आदि के लिए उनको पगड़ी पहनाकर एवं रामायण भेंट कर किया स्वागत तथा आयोग के उपाध्यक्ष मकवाना द्वारा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।
मकवाना ने कहा कि प्रदेश की स्थानीय निकायों का ढांचा स्वीकृत किया जाए ताकि मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मचारियों, नाला गैंग ,रात्रि कालीन, आउटसोर्स सफाई कर्मचारी को नियमितीकरण कारण का लाभ प्राप्त हो सके, सफाई कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का उपनल की भांति लाभ दिया जाए तथा उनको पीआरडी और उपनल की भांति वेतनमान लागू किया जाए, सफाई कर्मचारियों का बीमा बढ़ाकर 10 लाख किया जाए, महर्षि वाल्मीकि छात्रावास राजधानी देहरादून में खोला जाए अस्पताल के सफाई कर्मचारी हाई रिस्क में कार्य करते हैं उनको उपनल और पीआरडी की भांति वेतन लागू किया जाए, सफाई कर्मचारियों की पूरे प्रदेश में स्थाई भर्ती की जाए, सफाई कर्मचारी आयोग का ढांचा स्वीकृत किया जाए, हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों का सर्वेक्षण प्रशिक्षण एवं पुनर्वासन किया जाए तथा एक लाख तक के सफाई कर्मचारियों के बीजेपी घोषणा पत्र 2022 के अनुसार ऋण माफ किए गए। सफाई कर्मचारियों को भूमि अथवा आवास उपलब्ध कराए गए। सफाई कार्यालय में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए आदि।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करने वालों में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा भगवत प्रसाद मकवाना, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला प्रदेश प्रमुख महामंत्री श्री मदन वाल्मीकि,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विनोद घाघट आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close