Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत 88 लोग योजनाओं से लाभान्वित


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन जन की सरकार-जन जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत फरसाड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 22 शिकायतें दर्ज करायी गयी,जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिविर में 88 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जन जन की सरकार-जन जन के द्वार अभियान के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग,वन,राजस्व,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,कृषि,उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही आवेदन भी भरवाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी,खंड विकास अधिकारी सुदर्शन बुटोला,पीएमजीएसवाई से सुनीता राणा,विद्युत विभाग से मानस कुमार,पशुपालन से बालम सिंह,सिंचाई से पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी,कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close