Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाय–जिलाधिकारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया। सोमवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने तथा प्रगति से शासन को समय-समय पर अवगत कराने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में कई घोषणाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा अधिकांश योजनाओं की डीपीआर शासन को प्रेषित की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कम समय में पूर्ण की जा सकने वाली योजनाओं के प्रस्ताव आगामी 15 जनवरी तक तथा बड़ी एवं दीर्घकालिक योजनाओं की डीपीआर 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने वन विभाग से संबंधित प्रकरणों में प्रगति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को वन विभाग के साथ समन्वय एवं संयुक्त निरीक्षण के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम है,जिसके माध्यम से जनसामान्य को त्वरित राहत प्रदान की जा सकती है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर संतोषजनक,गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने,सभी अधिकारियों द्वारा नियमित मासिक समीक्षा करने तथा शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये,जिससे निस्तारण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो सके। साथ ही उन्होंने एल-1 स्तर पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों का तीन दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को तीन दिन पश्चात संबंधित रिपोर्ट अवलोकन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,जिससे गत दिवसों की प्रगति सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में फील्ड स्तर पर सत्यापन किया जाय तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त कर ही निस्तारण पूर्ण किया जाय,ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला,अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी,अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत,जल निगम नवनीत कटारिया,लोनिवि विवेक सेमवाल,लोनिवि निर्माण खंड रीना नेगी,एसडीओ वन आयशा बिष्ट,जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी,अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने,जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया,जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया,अपर जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल,अपर सैनिक कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह रावत,सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close