Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

महापौर की पहल पर मस्जिदों से उतरे लाउडस्पीकर

  • पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

रूद्रपुर। शहर में ध्वनि प्रदूषण को रोकने और उच्च न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए महापौर विकास शर्मा के संज्ञान पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। महापौर के कड़े रुख के बाद टीम ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में बजाए जा रहे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया। इस दौरान धार्मिक संस्थाओं को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में मानकों का उल्लंघन हुआ तो और भी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि पिछले कुछ समय से विभिन्न बस्तियों के नागरिकों द्वारा महापौर विकास शर्मा को शिकायतें मिल रही थीं कि कई धार्मिक स्थलों पर मानकों के विपरीत अत्यधिक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जा रहा है। इन शिकायतों में नागरिकों ने बताया था कि शोर के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई में भारी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, साथ ही बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनहित के इस संवेदनशील मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए महापौर विकास शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से वार्ता की और शहर में शांति व्यवस्था एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अभियान चलाने को कहा।

महापौर के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधीनस्थों को उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने खेड़ा स्थित चांद मस्जिद, सीरगोटिया मस्जिद और पहाड़गंज स्थित विभिन्न मस्जिदों में सघन चेकिंग की। जाँच के दौरान जहाँ भी लाउडस्पीकर निर्धारित डेसिबल की सीमा से ऊपर पाए गए, उन्हें तत्काल मौके पर उतरवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक अनिल जोशी, नगर निगम के जे ई शिखर जोशी, जसवीर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यवाही के उपरांत महापौर विकास शर्मा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान है, लेकिन नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्थलों पर कार्रवाई की गई है, उन्हें पूर्व में भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज कम नहीं की जा रही थी। महापौर ने कहा कि शहर के शांत वातावरण को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसी शिकायत मिलने पर बिना किसी रियायत के कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने त्वरित सहयोग के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा का आभार भी व्यक्त किया। महापौर ने दोहराया कि प्रशासन की यह मुहिम किसी धर्म विशेष के विरुद्ध नहीं बल्कि ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध और नागरिकों की सुविधा के लिए है।

Check Also
Close