Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर आयोजित भव्य नगर कीर्तन का जयकारों से जोरदार स्वागतगदरपुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा भावना से किया गया । गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हर वर्ष की भांति आयोजित किये जा रहे नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गदरपुर की कमेटी द्वारा सकैनिया क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब ग्राम कनकटा से करवाया गया । नगर कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा साहिब ग्राम कनकटा में गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी सजाई गई, जिसके सम्मुख पांच प्यारों की मौजूदगी में मुख्य सेवादार भाई सुरेंद्र सिंह द्वारा गुरबाणी पाठ और भाई राजेंद्र सिंह द्वारा नगर कीर्तन की आरंभता की अरदास की गई तथा “बोले सो निहाल,सत श्री अकाल ” का जयकारा बोलकर नगर कीर्तन को शुरू किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा ग्राम कनकटा से चलकर सकैनिया/कुआंखेड़ा मोड,राजपुरा फॉर्म,राजपुरा नंबर दो एवं कालोनी,राजपुरा नंबर 1, बजर पट्टी,बिजली घर कॉलोनी,मजरा शीला,ग्राम लखनऊ मोड़, सकैनिया मोड होते हुए मुख्य बाजार के रास्ते गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर में शाम को संपन्न हुआ । इस दौरान स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन करते हुए माहौल को भक्ति मय बनाया गया,रागी भाई हरजोत सिंह द्वारा नगर कीर्तन में शबद गुरबाणी गुर इतिहास श्रवण कराया गया । अकाल गतका अखाड़ा गदरपुर की टीम द्वारा हैरत अंगेज शस्त्र विद्या के कर्तव्य दिखाए गए जिसका लोगों द्वारा सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए स्वागत किया गया। वही फेयर लैस गतका टीम के गुरमत सिंह द्वारा आजाद पक्षी बाज का प्रदर्शन करते हुए लोगों को बाज के विषय में जानकारी दी।इस दौरान भारी संख्या में संगत ने सहभागिता करते हुए एक दूसरे को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कीं । नगर कीर्तन मार्ग में विभिन्न प्रकार के प्रसाद एवं गुरु के लंगर के अलावा चाय/दूध आदि का प्रसाद वितरण किया गया। नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल गदरपुर,श्री गुरु हरगोबिंद साहिब स्कूल खेमपुर/अब्दुल्ला नगर के बच्चों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन एवं शब्द कीर्तन किया । इस अवसर पर पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति, श्री सनातन धर्म सभा गदरपुर, कम्बोज सभा गदरपुर, पंजाबी सभा गदरपुर,व्यापार मंडल गदरपुर,नगर पालिका परिषद गदरपुर सहित विभिन्न संगठनों के अलावा ग्राम मजरा सीला में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा भी नगर कीर्तन में पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण करते हुए शुभकामनाओं के साथ प्रतिभाग किया गया । इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंदसर नवाबगंज के मुख्य सेवादार वीर अनूप सिंह, प्रचंड खालसा दल के बाबा बलकार सिंह, विधायक अरविंद पांडे ,पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर एवं गुंजन सुखीजा ने भी शुभकामनाएं प्रदान की ।

Check Also
Close