Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

वरिष्ठ नागरिक जगदीश मित्तल के निधन से सितारगंज शोकाकुल, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब।

सितारगंज समाजसेवी महेश मित्तल के पिता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक जगदीश मित्तल का बुधवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे सितारगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। व्यापारिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, पूर्व मंडी समिति चेयरमैन अमरजीत कटवाल, हज कमेटी अध्यक्ष खतीब मलिक, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरजीत सिंह, नगर पालिका चेयरमैन सुखदेव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव कुमार मित्तल, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ सिंघल, प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू गर्ग, संदीप गुप्ता सोनू,पवन अग्रवाल, दीपेन्द्र सिंघल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व नगरवासी शामिल रहे, जिन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Check Also
Close