Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

क्रिकेट के मैदान से साइबर सुरक्षा का संदेश-पौड़ी पुलिस ने होमगार्ड प्रशिक्षुओं व महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चलाया जागरूकता अभियान


श्रीनगर गढ़वाल। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा-मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद भर में निरंतर जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 जनवरी 2026 को साइबर सैल एवं श्रीनगर पुलिस टीम ने जिला प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड श्रीनगर में प्रशिक्षणरत होमगार्ड कार्मिकों के साथ-साथ उफल्डा में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान आमजन के बीच व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने होमगार्ड प्रशिक्षुओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-फेसबुक,इंस्टाग्राम,ट्विटर एवं व्हाट्सएप के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे बैंक फ्रॉड,ऑनलाइन ठगी,ब्लैकमेलिंग,फर्जी कॉल्स एवं डिजिटल अरेस्टिंग से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले व्यावहारिक और प्रभावी उपायों को सरल भाषा में समझाया गया। उफल्डा में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि खेल के मैदान केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं,बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने का सशक्त मंच भी हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश भी दिया गया। पुलिस टीम ने आमजन को साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,मानस हेल्पलाइन-1933 तथा डायल-112 के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या आपात स्थिति में तत्काल इन नंबरों पर संपर्क कर समय रहते सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर या कानूनी समस्या की स्थिति में भयभीत न हों,बल्कि निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें,ताकि समय पर कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके। पौड़ी पुलिस का यह अभियान न केवल साइबर अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाने का कार्य कर रहा है,बल्कि सुरक्षित,जागरूक और नशा-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रहा है।

Check Also
Close