Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की सख्त पहल गड्ढा-मुक्त सड़कों के लिए चला विशेष अभियान,दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक ठोस और सराहनीय पहल करते हुए गड्ढा-मुक्त सड़कों के लिए विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के स्पष्ट निर्देशन एवं मार्गदर्शन में यह अभियान उन मार्गों पर केंद्रित रहा,जो दुर्घटनाओं की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील माने जाते हैं। अभियान के अंतर्गत प्रमुख सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल प्रभाव से भरने का कार्य किया गया,जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सुरक्षित,सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन का उद्देश्य केवल अस्थायी समाधान नहीं,बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को स्थायी रूप से कम करना रहा। इस अभियान का नेतृत्व संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) विमल पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाएं न केवल जान-माल की क्षति करती हैं,बल्कि यातायात व्यवस्था को भी बाधित करती हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए यह पहल की गई है,जो आने वाले समय में दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी। आरटीओ विमल पांडे ने कहा कि यह अभियान जनहित,सुरक्षा और प्रशासनिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित है तथा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर इसी प्रकार निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। अभियान की विशेषता यह रही कि इसे परिवहन विभाग,लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पौड़ी एवं नगर पालिका परिषद पौड़ी के बीच आपसी समन्वय से योजनाबद्ध,प्रभावी और समयबद्ध ढंग से संपन्न किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर श्रमदान करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई,जिससे कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सका। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार नियमित रूप से सड़कों की निगरानी और मरम्मत होती रहे,तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया यह अभियान जिला प्रशासन की सकारात्मक सोच,त्वरित कार्यशैली और जनहित के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है,जो पौड़ी जनपद को सुरक्षित यातायात व्यवस्था की ओर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Check Also
Close