Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

तेंदुए की दस्तक से रुद्रपुर क्षेत्र में दहशत,विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी सिडकुल क्षेत्र से लगे खेत मे नजर आया तेंदुआ, विधायक ने अपने सामने वन विभाग से शुरू करवाया रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रपुर। विगत दो दिनों से सिडकुल स्थित नील ऑटो कम्पनी के गेट के पास देखे गये तेंदुऐ की दस्तक से रुद्रपुर व आस पास दहशत का माहौल बना हुआ था वही विधायक शिव अरोरा डीएफओ,वन विभाग की टीम,तहसीलदार व पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुँचे ही थे इतने में स्थानीय लोगो ने जानकारी दी गेहूं के खेत के पास तेंदुआ नजर आया तो विधायक शिव अरोरा ने बिना कोई देरी किये वन विभाग व प्रशासन की टीम के साथ खेत में मौके पर पहुंच गये.
जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक ने विधायक ने तत्परता दिखाई जान जोखिम मे डाकर मौके पर तेंदुए के बिल्कुल करीब पहुंच गए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बहुत संवेदनशील विषय है की दिन में उनके सामने ही मौके पर तेंदुआ नजर आ रहा है उनके और तेंदुए के बीच में कुछ कदम का ही फासला था।
जहाँ विधायक शिव अरोरा ने बिना कोई देरी किये मौके पर ही डीएफओ क़ो निर्देशित किया क्षेत्र जनता की जान जोखिम नहीं डाल सकते और इसको अविलम्ब जाल बिछाकर इसका आवश्यक नियम का पालन करते हुऐ तेंदुए का रेस्क्यू किया जाये।
तो वही वन विभाग ने भी बिना कोई देरी किये मौके पर जाल व रेस्क्यू संबंधित आवश्यक उपकरण मगाकर अपनी कार्यवाही आरम्भ कर दी।
विधायक शिव अरोरा बोले मे अपनी क्षेत्र की जनता की जान जोखिम मे नहीं डाल सकता ऐसे मे वह स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद होकर वन विभाग से तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी को अपने सामने पूर्ण कराया।

विधायक शिव अरोरा ने सिडकुल व आस पास लगे गांव व रुद्रपुर के लोगो क़ो अपील की तेंदुआ की दस्तक लगातार सिडकुल व आस पास लगे क्षेत्र में नजर आ रही है अपनी जान की सुरक्षा को देखते हुए शाम के समय अकेले बाहर न निकले जब तक तेंदुए का रेस्क्यू नहीं हो जाता या यह पुष्टि नहीं हो जाती की अन्य आस-पास कोई तेंदुआ नहीं है। तब तक सुरक्षित रहे अनावश्यक कार्य न हो तो घर मे रहे।
विधायक ने वन विभाग को तेंदुए की दस्तक वाले क्षेत्र में कैमरा व वन विभाग की टीमों की पेट्रोलिंग गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विधायक बोले क्षेत्र की जनता की सुरक्षा मेरे लिए सर्वोपरि है और उसके लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे उसके लिए वन विभाग को पूरी तरह से मुश्ताक कर दिया गया है वन विभाग इसको लेकर अपनी टीमों के साथ पूर्ण रूप से मुस्तैद ओर चौकन्ना है।

इस दौरान डीएफओ उमेश कुमार तिवारी, तहसीलदार दिनेश कुमार, वन दरोगा विपिन पाण्डेय, सिडकुल चौकी पुलिस व वन विभाग की टीम मोके पर मौजूद रही।

Check Also
Close