Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए की करें नियुक्ति–उप निर्वाचन अधिकारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। निर्वाचक नामावली के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों व अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के तहत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति की स्थिति पर चर्चा की गयी। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए की भूमिका निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए-1 की नियुक्ति की जा चुकी है,जबकि बीएलए-2 की नियुक्ति सभी मतदेय स्थलों के लिए अभी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर अब तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं हुई है,वहां समय रहते प्रक्रिया पूरी कर बीएलए-2 की सूची एवं बीएलए फॉर्म आईडी-2 जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए,ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यवाही निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके। उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जनपद के पूर्व निर्धारित 945 मतदेय स्थलों पर ही संपादित की जानी है। उन्होंने कहा कि समय पर बीएलए की नियुक्ति और सूची उपलब्ध होने से निर्वाचक नामावली को अधिक पारदर्शी,शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह,राजनीतिक दलों से राजेंद्र राणा,भरत रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close