Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में होगी राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। संस्कृत शिक्षा एवं शास्त्रीय परम्पराओं के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में राज्यस्तरीय शास्त्रीयस्पर्धा-2026 का आयोजन 18 एवं 19 जनवरी 2026 को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग उत्तराखंड में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस शास्त्रीयस्पर्धा में अनेक विद्वान एवं शास्त्र जिज्ञासु छात्र एकत्रित होंगे। राज्यस्तरीय शास्त्रीयस्पर्धा के संयोजक डॉ.ब्रह्मानन्द मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष शास्त्रोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिससे पूर्व देश के सभी राज्यों में राज्यस्तरीय शास्त्रीयस्पर्धा आयोजित होती हैं यहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु विश्वविद्यालय मंच प्रदान करता है जहाँ छात्र अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। स्पर्धा के सह-संयोजक डॉ.सुशील प्रसाद बडोनी हैं। आयोजक मंडल के अनुसार इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में शास्त्रीय अध्ययन,वैदिक चिन्तन एवं संस्कृत भाषा के प्रति रुचि को और अधिक सुदृढ़ किया जाता है। राज्यस्तरीय शास्त्रस्पर्धा-2026 में कुल 36 शास्त्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित है,जिनमें व्याकरण,साहित्य,ज्योतिष,वेद,न्याय,मीमांसा,दर्शन,कंठपाठ,आयुर्वेद,शास्त्रस्फूर्ति सहित विविध स्पर्धाएं सम्मिलित हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य के समस्त संस्कृत विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों एवं गुरुकुलों के छात्रों को प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया है। संयोजक का कहना है कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में आपसी संवाद,समन्वय एवं प्रेरणा का सशक्त माध्यम बनेगी। राज्यस्तर पर आयोजित यह शास्त्रस्पर्धा संस्कृत भाषा के संरक्षण,संवर्धन और नई पीढ़ी को शास्त्रीय परम्परा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। निदेशक प्रो.सुब्रह्मण्यम ने बताया कि स्पर्धा में बच्चों की प्रतिभा के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए विभिन्न संस्थानों से विशेषज्ञ आमन्त्रित किये गये हैं।

Check Also
Close