Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ऐतिहासिक स्मृतियों और आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा शहरः विकास शर्मा

  • महापौर ने किया माता गुजर कौर समृति द्वार का लोकार्पण

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए नगर निगम रुद्रपुर ने शहर के बुनियादी ढांचे और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वार्ड संख्या 39, जगतपुरा में जनभावनाओं के प्रतीक ‘माता गुजर कौर द्वार’ का का महापौर विकास शर्मा ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी आवास विकास जगतपुरा और स्थानीय निवासियों ने महापौर विकास शर्मा और वार्ड के पार्षद सौरभ राज बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस दौरान द्वार निर्माण की मांग पूरी होने पर मिष्ठान भी वितरित किया गया।

लोकार्पण समारोह के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने नगर के विकास का विस्तृत रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर अब केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि एक ‘आदर्श मॉडल सिटी’ के रूप में उभर रहा है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन है कि नगरों का विकास केवल ईंट-पत्थरों तक सीमित न रहे, बल्कि वहां रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार आए। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए हम रुद्रपुर को एक ऐसी अत्याधुनिक नगरी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जहाँ चौड़ी सड़कों के साथ-साथ हरियाली, स्वच्छता और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध हों।

महापौर ने कहा कि नगर निगम अब अपनी पारंपरिक भूमिका से बाहर निकलकर जन-कल्याण के व्यापक क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य एक ऐसा रुद्रपुर बनाना है जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हों और सरकारी योजनाएँ हर दरवाजे तक पहुँचें। इसी विजन के तहत नगर निगम ने आठ आरोग्य केंद्र संचालित किए हैं, जो आज हजारों नागरिकों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रहे हैं। हमारा विजन नगर निगम को एक ऐसी ‘सिंगल विंडो’ संस्था के रूप में विकसित करना है, जहाँ समाज कल्याण, श्रम विभाग और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को एक ही छत के नीचे मिल सके।

विकास कार्यों की पारदर्शिता पर जोर देते हुए महापौर ने कहा कि निगम की कार्यशैली में राजनीति का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा चाहे सत्ता पक्ष का वार्ड हो या विपक्ष का, हमारा एकमात्र उद्देश्य विकास है। पहली और दूसरी बोर्ड बैठक में पारित करोड़ों के प्रस्तावों पर निर्माण कार्य की गति इसका प्रमाण है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के सहयोग से हम कई बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू करने जा रहे हैं, जो रुद्रपुर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों की श्रेणी में खड़ा कर देंगे।

माता गुजर कौर द्वार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महापौर ने कहा कि विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोना हमारी जिम्मेदारी है। यह द्वार नई पीढ़ी को हमारे महान इतिहास से जोड़े रखेगा। इस अवसर पर पार्षद सौरभ राज बेहड़ ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की इस पुरानी मांग को पूरा कर निगम ने विकास की समावेशी राजनीति का परिचय दिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री तरूण दत्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली, पारस चुघ, पार्षद गौरव खुराना, रोशन अरोरा, अंकित सिंह, हीरामन, मनीश, , गुरमीत सिंह, गुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरचरन सिंह, राजा सिंह, आकाश आहूजा, गुरनाम सिंह, मुख्त्यार सिंह, बगीच सिंह, अशोक गाबा, जसविंदर सिंह बेदी, अशोक कालरा, नवनीश साहनी, करन, दिनेश गोस्वामी, शांति दास कोली, दीपक कोली, भरत अग्रवाल, अमित कक्कड़, एस के रस्तौगी,, अजय कालरा, शुभम कालरा, नरेश उप्रेती, रीत लाल यादव, चन्द्रप्रकाश शर्मा, समरप्रीत ग्रोवर, संयम अरोरा, उन्नत विश्नोई, प्रशांत कपूर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close