Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना बनी आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व का असर अब योजनाओं से निकलकर जमीन पर साफ नजर आने लगा है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ रही हैं,बल्कि उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानजनक जीवन की राह भी दिखा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना इसी सोच का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है,जिसके जरिए प्रदेश के अनेक नागरिक अपने सपनों को साकार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत पदमपुर निवासी 46 वर्षीय अयान मंसूरी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर सफलता की एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की है। मात्र आठवीं कक्षा तक शिक्षित अयान मंसूरी लंबे समय तक मजदूरी कर अपने सात सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते थे। सीमित आय और अस्थिर रोजगार के बावजूद उनके मन में अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की दृढ़ इच्छा हमेशा बनी रही। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिलने के बाद अयान मंसूरी ने इसे अपने जीवन को नई दिशा देने का अवसर बनाया। उन्होंने रजाई एवं गद्दा निर्माण को व्यवसाय के रूप में चुना। इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उन्हें आवेदन प्रक्रिया,दस्तावेजों के संकलन और व्यवसाय से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं में निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया वर्ष 2024-25 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कोटद्वार के माध्यम से अयान मंसूरी को 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ,जिसके पश्चात उन्होंने अपना व्यवसाय विधिवत प्रारम्भ किया। आज उनका यह उद्यम न केवल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है,बल्कि इसके माध्यम से तीन अन्य स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है,जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। वर्तमान में अयान मंसूरी के व्यवसाय का मासिक टर्नओवर लगभग 3 लाख रुपये है तथा वे प्रतिमाह 25 हजार से 30 हजार रुपये तक का शुद्ध लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से सीमित संसाधनों वाला व्यक्ति भी आत्मनिर्भर बन सकता है। अयान मंसूरी का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज वे न केवल अपने परिवार का सम्मानपूर्वक भरण-पोषण कर पा रहे हैं,बल्कि समाज में आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला उद्योग केन्द्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह योजना न होती,तो उनका यह सपना शायद साकार न हो पाता। इस संबंध में जिला उद्योग केन्द्र की प्रबंधक उपासना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अयान मंसूरी जैसे लाभार्थियों की सफलता इस योजना की प्रभावशीलता और पारदर्शिता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आवेदन से लेकर ऋण स्वीकृति और व्यवसाय प्रारम्भ होने तक निरंतर सहयोग किया जाता है,ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें। अयान मंसूरी की यह सफलता कहानी न केवल सरकार की स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता केंद्रित नीतियों की सार्थकता को दर्शाती है,बल्कि प्रदेश के अन्य युवाओं और आम नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Check Also
Close