Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

दून उद्योग व्यापार मंडल 11 जनवरी के बंद में सम्मिलित नहीं, बताया सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री जी की संस्तुति और विधिक कार्रवाई हो चुकने के बाद औचित्यहीन और राजनीति से प्रेरित बन्द ।

देहरादून,दून उद्योग व्यापार मण्डल की पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में सर्व सम्मति से दिनांक 11 जनवरी, 2026 को अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते उत्तराखंड बंद का जो राजनैतिक दलों ने आह्वान किया है उसपर पीड़ित पक्ष की माँग को स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री द्वारा संस्तुति दी जा चुकी है और विधिक कार्रवाई भी हो चुकी है अपराधी आजीवन कारावास काट रहे है, इतने के बाद भी के बाद एक औचित्यहीन और राजनीति से प्रेरित बन्द का आह्वाहन व्यापारी को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य मात्र है ।सभी व्यापारियों द्वारा उसका एक स्वर में विरोध किया गया है।

किसी संगठन ने अपना पक्ष रखते हुए ना तो दून उद्योग व्यापार मण्डल से संपर्क किया है ना ही कोई समर्थन माँगा गया है बस एक तानाशाही घोषणा करके व्यापारियों को डराया जा रहा । यदि किसी व्यापारी के साथ कोई छेड़खानी की गई तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । व्यापार मण्डल द्वारा एसएसपी महोदय से संपर्क करके व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की जाएगी और यदि कोई उपद्रव करता पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई करे पुलिस ताकि शांतिप्रिय दून का माहौल खराब ना हो ।

दून उद्योग व्यापार मण्डल, देहरादून के अध्यक्ष विपिन नागलिया जी ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी रूप से बंद का जो यह आह्वान हुआ है इसके झांसे में ना आंए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हुए बेटी अंकिता भण्डारी जी के हत्याकांड में उत्तराखण्ड सरकार उसका त्वरित संज्ञान लेते हुए एस. आई. टी. का गठन कर दिया था और एस. आई. टी. जांच में जिन तीन लोगों पर साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित हुए थे उन्हें मा. न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा भी सुना दी गई थी तो गत दिनों में विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीति से प्रेरित कुछ लोगो द्वारा कुछ विषय उठाए जिसके क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा तुरन्त एक्शन लेते हुए यह आश्वासन दिया गया कि जो भी जांच आवश्यक होगी और पीड़ित माता पिता जो जांच कहेंगे उसको करने का काम सरकार करेगी तत्पश्चात बेटी अंकिता भंडारी जी के माता पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की तथा उनसे CBI जांच की मांग की और तुरंत उनकी मांग का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने CBI जांच की संस्तुति भी कर दिया है, ऐसी स्थिति में इस बंद का कोई औचित्य नहीं है अत: दून उद्योग व्यापार मण्डल की समस्त ईकाइयां रोज की भांती अपने व्यापार प्रतिष्ठानों को खोलें व अपना व्यापार करें। रविवार के दिन जिन बाजारों में व्यापार जिस प्रकार पूर्व में संचालित होता रहा है वो यथावत वैसे ही संचालित होंगे।

नागलिया जी ने कहा कि प्रदेश के माहौल को बिगड़ने का प्रयास नहीं होना चाहिए व्यापारी वर्ग सदैव से प्रदेश हित में कार्य करता आया है पर अब औचित्यहीन बातों पर आंदोलन करना प्रदर्शन करना और व्यापार बंद करवाना यह कदापि उचित नहीं है।

दून उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुनिल मैंसोंन ने बताया कि दून उद्योग व्यापार मंडल का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है और रही बात बहन अंकिता भंडारी जी हत्याकांड की तो उस पर सभी आरोपी जेल में हैं और हाल ही में जो प्रदेश के अन्दर उक्त कांड में सीबीआई. जांच की मांग चल रही थी उस पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहन अंकिता भंडारी जी के माता पिता से मिलकर उनका पक्ष जाना और प्रदेश सरकार द्वारा सीबीआई जांच को स्वीकार कर लिया गया है तो ऐसी स्थिति में व्यापार और व्यापारी का कोई नुकसान ना हो अत: देहरादून के अन्दर जितने भी बाजार हैं फिर चाहे व संडे बाजार इत्यादि ही क्यूँ ना हो वह नियानयमानुसार चलते रहेंगे व खुले रहेंगे।

Check Also
Close