Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

एन.एस.एस स्वयंसेवियों तथा छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया युवा दिवस

नानकमत्ता। नगर में स्थित श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व एनएसएस स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय युवा दिवसको धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, डॉ. नीतू, डॉ. राधा बिष्ट पवार, मंच का संचालान कर रहे संस्कृत विभाग के डॉ. मनोज कुमार जोशी, कम्प्यूटर सहायक पंकज सिंह बोहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व स्वामी विवेकानंद की फोटो पर माल्यार्पण कर किया । इस राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद को आधुनिक युग का महान आध्यामिक नेता एवं युवा पीढ़ी का मार्ग दर्शक माना जाता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से विवेकानंद के राष्ट्रीय भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के मूल विचार धाराओं को अपनाकर राष्ट्रीय निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व एनएसएस स्वयंसेवियों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कम्प्यूटर सहायक पंकज सिंह बोहरा ने बताया कि विभिन्न स्थानों में 12 जनवरी से 18 जनवरी तक युवा पीढ़ी से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जहां पर शिक्षा, समाज सेवा, सहकारिता, मनरेगा, सफाई अभियान, प्रभात फेरी, सदभावना रैली, वस्तुओं की प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागों से मिलने बारे योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक और प्रेरित करके उन की भागीदारी को समाज सेवा के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर मंच का संचालान कर रहे संस्कृत विभाग के डॉ. मनोज कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं व एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हर साल 12 जनवरी का दिन ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा के नाम होता है। इस दिन हम राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हैं। यह केवल एक कैलेंडर तारीख नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का एक अवसर है। युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके युवाओं की सोच और उनकी कार्यक्षमता पर निर्भर करती है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका मानना था कि युवा शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उनके इसी विजन को सम्मान देने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में घोषित किया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है।इस अवसर पर डॉ. गोपाल सिंह, श्री मनोज कुमार, ज्योति राणा, डॉ. राधा बिष्ट, डॉ. नीतू, डॉ. आरती राणा, श्रीमती ममता राणा, काजल बर्मन, डॉ. किरन, रेनु थापा, मनप्रीत कौर, पुस्तकालय सहायक प्रगति राणा, कार्यालय लिपिक श्रीमती पूनम राणा और देव राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close