Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राज्य

मंगलबाजार को बंद करने के लिए व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को सोपे ज्ञापन

किच्छा। नगर क्षेत्र में लगने वाले मंगल बाजार को बंद कराने की मांग को लेकर व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन सौंपने पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि मंगल बाजार के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
देवभूमि व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष जगरूप सिंह ‘गोल्डी’ के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि मंगल बाजार में अव्यवस्थित ढंग से दुकानें लगाई जाती हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि आसपास के दुकानदारों के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्थायी दुकानों पर किराया, बिजली बिल और अन्य करों का बोझ होता है, जबकि अस्थायी बाजार में लगने वाली दुकानों पर इस तरह का कोई नियंत्रण नहीं है।व्यापारियों का कहना था कि मंगल बाजार में बाहरी लोग भी आकर दुकानें लगाते हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों की आय में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही बाजार में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंगल बाजार को पूरी तरह बंद किया जाए, जिससे स्थायी व्यापारियों को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में केशव लहिया (अध्यक्ष, रेडीमेड यूनियन), इरशाद अहमद, नदीम, लाइक अहमद, चंदन गुप्ता, जीवन, सिराज, संदीप बजाज , राधेश्याम अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, गोविन्द राम अरोड़ा, हरपाल राठौर, सत्येंद्र, सनी पांडे, गुलशन चावला ,कामिल और संदीप मलिक सहित कई व्यापारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
इस अवसर पर तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने ज्ञापन प्राप्त कर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close