Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान
राज्य

बाबा बचन सिंह जी के करकमलो से संत बाबा फौजा सिंह जी द्वार के पुनोद्धार कार्य का हुआ उद्घाटन

किच्छा सेवा प्रमुख संत बाबा बचन सिंह जी के द्वारा विधायक तिलक राज बेहड द्वारा विधायक निधि वर्ष 2024–25 के अंतर्गत कराये गए किच्छा दरऊ चौक स्थित संत बाबा फौजा सिंह जी द्वार के पुनोद्धार कार्य का शुभ उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन से पूर्व समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं मंगलकामना हेतु अरदास की गई। इसके उपरांत कार सेवा प्रमुख संत बाबा बचन सिंह जी के कर-कमलों द्वारा विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। पुनोद्धार कार्य की कुल लागत ₹5,50,000 है।
इस अवसर पर संत बाबा बचन सिंह जी ने इस उत्तम एवं जनआस्था से जुड़े कार्य को संपन्न कराए जाने हेतु विधायक तिलक राज बेहड की सराहना करते हुए उन्हें स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि“संत बाबा फौजा सिंह जी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहे हैं। समाज हित में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं कार्यों से आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेजर सिंह, निर्मल सिंह, ओम प्रकाश दुआ, जितेंद्र संधू, हरमीत सिंह राजू, तिरपत पाल, गुरचरण सिंह, , विनोद फुटेला, गुलशन सिंधी, हरभजन सिंह, कर्मजीत सिंह, संतोष सिंह, दलजीत सिंह, डिंपल सिंह, धर्मेंद्र सिंधी, भानु सिंधी, परमजीत सिंह भुल्लर, सुखचैन सिंह, हरविंदर पाल सिंह पप्पू, ताहिर मलिक, जाकिर अहमद, परमजीत सिंह पम्मी, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह मंड, रामबाबू सिंह, शरण पूरेवाल, अशोक मित्रा एवं संतोष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also
Close